शिविर दौरान 100 युनिट रक्त एकत्रित –  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित 

by
गढ़शंकर, 22 मार्च : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा स्कूल स्टाफ के सहयोग से शहीद-ए- आजम स. भगत सिंह की शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस कैंप में 100 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों का मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके उन्होंने संबोधित करते कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इस शिविर में स्कूल प्रिंसिपल कृपाल सिंह, लेक्चर्र मनोज कुमार बंगा, लेक्चर हरबलास बंगा, साइंस मास्टर गुरिंदर सिंह ने भी रक्तदान किया। इस मौके स्कूल स्टाफ के साथ डॉ अमरजीत लाल, डॉक्टर कुलदीप बंगा, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, पंकज व हरमन उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लाखों की कमाई कर रहे हैं पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जियाँ उगा कर चेतन ठाकुर : पांच अन्य किसान साथियों के साथ क्लस्टर बनाकर चार एकड़ एरिया में कर रहे हैं खेती 

इंदौरा/ तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) :  प्रदेश के अधिकतर किसान-बागवान आज भी परम्परागत खेती कर रहे है जोकि सारा साल मौसम पर निर्भर रहते हैं। लेकिन मौसम की बदलती परिस्थितियों के बाद अब किसानों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग...
article-image
पंजाब

5 तोला सोने के आभूषण और 50,000 रुपये की चोरी के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने कमलजीत कौर पत्नी चरनजीत निवासी गांव डंगोरी थाना गढ़शंकर की शिकायत पर उसके घर से 5 तोले सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये चोरी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!