शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

by

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर दोनों से माफी मांगने लगा है।

सोशल मीडिया पर उसने लिखा कि मैं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और राकेश कालिया जी से माफी मांगता हूं। मैंने फेसबुक पर कोई पोस्ट डाली थी, इस पोस्ट पर मैंने कुछ कमेंट गलती से डाल दिए थे। इस बारे में मैं माफी मांगता हूं और विषय में ऐसे कमेंट नहीं करूंगा। मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए।

आरोपी मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला है। बद्दी में निजी कंपनी में काम करता है। बड़ी बात यह है कि यह कांग्रेस का कार्यकर्ता है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेसी नेता को ही धमकी दी है।

धमकी में क्या लिखा था शूटर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा गगरेट के विधायक राकेश कालिया को तलवार से जान से मारने की परोक्ष धमकी दी गई थी।

इस मामले पर हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी पुत्र अरुण कुमार, निवासी वार्ड नंबर 1, गांव एवं डाकघर ललड़ी, तहसील हरोली, जिला ऊना द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी थी।

शिकायत पत्र में शुभम जोशी ने शॉर्प शूटर नबाही वाला नामक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट देखी, जो 6 जून 2025 को शेयर की गई थी। इस पोस्ट में अमरीश राणा की फोटो सहित “अभी-अभी अमरीश राणा जी को गगरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार” लिखा गया था।

इस पोस्ट पर एक व्यक्ति दिलीप कुमार ने लिखा कि दोबारा तलवार की मांग कर रही है पब्लिक”। इस पर उत्तर देते हुए “शार्प शूटर नबाही वाला” ने लिखा- “तो इस बार तलवार किसी पॉलिटिशियन पर ही चलेगी”।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रविवार को 6 गाँवों और 20 राधा स्वामी सतसंग घरों में लगेंगे विशेष वैक्सीन कैंप सुबह 10 बजे से होगा टीकाकरण शुरू

डिप्टी कमिश्नर द्वारा योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज यहाँ अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई : बाथड़ी में कार से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने बाथड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की...
article-image
पंजाब , समाचार

गुलजार आत्महत्या मामले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पायलट-वड़िंग-चन्नी समेत कई नेता हिरासत में

हरपाल चीमा के आवास घेराव निकले कांग्रेसियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने बरसाई पानी की बौछारें; बैरिकेड पर चढ़े वड़िंग, धक्का-मुक्की के बाद करीब एक घंटे हिरासत में रहे नेता चंडीगढ़। संगरूर के तूर बंजारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना स्थल पर करवाया गया अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास : मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :    लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया जिसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारीयों व कर्मचारियों में...
Translate »
error: Content is protected !!