शोषण या हिंसा से पीड़ित औरतों और लड़कियों की मदद के लिए अहम भूमिका निभा रहा है सखी वन स्टाप सैंटर – अपनीत रिआत

by

अपनीत रिआत ने सैंटर जाकर पीड़ित धड़े और स्टाफ के साथ की बातचीत, सैंटर की तरफ से निपटायेे मामलों के लिए सराहना
अब तक प्राप्त हुई 433 शिकायतों में से 424 का निपटारा
होशियारपुर, 5 फरवरीः
डिप्टी कमिशनर अपनीत रिआत ने आज सखी-वन स्टाप सैंटर पहुँच कर लाकडाऊन क दौरान और मौजूदा समय में सैंटर की तरफ से बहुत ही उचित ढंग से निपटाये गए मसलों से सम्बन्धित औरतें और लड़कियों के साथ निजी तौर पर बातचीत करते हुये लोगों से अपील की कि यदि किसी औरत या लड़की को किसी तरह के शोषण या हिंसा का सामना करना पड़ता है तो वह बेझिझक वन स्टाप सैंटर के साथ संबंध करके अपने मसलों के उचित हल को यकीनी बनाये।
जिला प्रशासन की तरफ से स्थानीय सिवल अस्पताल में चलाए जा रहे सखी वन स्टाप सैंटर पहुँच कर डिप्टी कमिशनर ने अलग-अलग तरह के शोषण का सामना कर चुकी कुछ औरतों और लड़कियों के साथ बातचीत करते हुये उनके साथ हुयी घटनाओं को ध्यान से सुनते हुये अपनीत रिआत ने कहा कि यह सैंटर औरतों और लड़कियों के मामलों में अपेक्षित मदद के लिए स्थापित किया गया है जहाँ पीड़ित धड़े को अपने मामलों के बारे जानकारी देनी चाहिए जिससे समय पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके। डिप्टी कमिशनर ने सैंटर के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुये कहा कि उनकी तरफ से लाकडाऊन और इसके उपरांत कई अहम मसलों को बहुत ही उचित ढंग से हल किया गया है जिससे पीड़ित धड़े को बड़ी राहत मिल सकी है। डिप्टी कमिशनर ने सैंटर के स्टाफ की तरफ से एक इंटर स्टेट मामला पुलिस और अन्य राज्य के वन स्टाप सैंटर की मदद से हल करने के लिए भी सराहा।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि सैंटर की तरफ से औरतों और लड़कियों के साथ होते शारीरिक शोषण, हिंसा, बलातकार आदि के मामलों में पीड़ित पक्ष की हर संभव मदद के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर मुफ्त कानूनी सहायता भी मुहैया करवाई जाती है और यदि पीड़ित औरत/लड़की के पास रिहायश का प्रबंध न हो तो 5 दिन के लिए रहने का प्रबंध भी यकीनी बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक सखी वन स्टाप सैंटर में प्राप्त हुए 433 मामलों में से 424 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है जबकि 9 शिकायतों में कार्यवाही तेजी जारी है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में घरेलू हिंसा के 177, बलातकार के 13, शारीरिक शोषण के 5, बाल विवाह के 18, लापता/अगवा के 5, दहेज के 3, साईबर क्राइम के 2, बच्चों के साथ छेड़खानी के 11 और 199 अन्य मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सैंटर की तरफ से अब तक 195 मामलों में मैडीकल सहायता, 177 मामलों में पुलिस सहायता और 51 मामलों में कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है।
इस मौके पर अन्यों के अलावा डी.डी.एफ. पीयूष गोयल, सी डी पी ओ होशियारपुर -2 रणजीत कौर, सखी वन स्टाप सैंटर ऐडमिनिस्टरेटर मंजू बाला, एस.एम.ओ. डा. स्वाती, परमिन्दर कौर और

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sanskar and Parental Values Play

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : Family values and sanskar play a decisive role in the grooming and career-building of a child, especially in middle-class families, said Shakuntala Devi during an interaction with senior journalist Sanjiv Kumar....
article-image
पंजाब

फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार : शेर सिंह घुबाया ने 2014 में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया था

नई दिल्ली, 07 मई । पंजाब के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दियां तहत तैराकी मुकाबलों में लगाई पदकों की झड़ी

गढ़शंकर,  1 अक्तूबर: क्षेत्र की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दीयां में कई खेलों में भाग लिया है और शानदार जीत हासिल की है। इसी प्रकार...
article-image
पंजाब

पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में किसान सगठनों ने किया प्रदर्शन

माहिलपुर में ट्रैक्टर को रस्से से खींच कर जताया रोष। माहिलपुर – शहर के मुख्य चौक पर किरती किसान सगठनों के सदस्यों ने जाम लगाकर मोदी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया। मखन सिंह कोठी,...
Translate »
error: Content is protected !!