ग्यासपुरा गैस लीक मामले की हाई कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज की निगरानी में करवाई जाए जांच- पवन दीवान

by

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में गैस लीक होने के चलते 11 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, मामले की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज की निगरानी में करवाए जाने की मांग की है।
यहां जारी एक बयान में पवन दीवान ने कहा कि इस वक्त हादसे के कारणों की गहराई तक जाना आवश्यक है और इसके लिए हाईकोर्ट के मौजूदा या फिर रिटायर जज की निगरानी में समयबद्ध जांच करवाई जानी चाहिए। दीवान ने कहा कि घटना के लिए नगर निगम और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए, जो सीवेज सिस्टम को चलाने और उसकी निरंतर जांच करने के लिए जिम्मेदार हैं।
इसके लिए आवश्यक है कि समयबद्ध तरीके से हाई कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच हो और जो कोई भी गुनाहगार पाया जाता है, उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में आप सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित – हरवेल सिंह सैनी

गढ़शंकर: पंजाब की मौजूदा आप सरकार अब तक की सबसे बेकार सरकार साबित हुई है क्योंकि पंजाब में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। पंजाब के गाँवों और शहरों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद छीन लो, गाड़ी भी ले लो…अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, क्यों सीएम नायब सैनी से इतने खफा

हरियाणा के सीनियर मिनिस्टर अनिल विज अपने आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक से वह कई मुद्दों...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों संबंधी एतराज, 22 सितंबर तक लिए जाएंगे : माहिलपुर के 13 वार्डों में, होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में, हरियाना के वार्ड नंबर 11वार्डों उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे

6 अक्टूबर तक होगा एतराजों का निपटारा,जिले में नवंबर के पहले पखवाड़े होंगे अलग-अलग चुनाव होशियारपुर, 15 सितंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!