रेत-बजरी से ओवरलोड टिप्परों के सड़क पर खराब खड़े होने से गढ़शंकर-नंगल सड़क पर लंबी लाइने लगने से यातायात अस्त ब्यस्त

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल सड़क पर गढ़ी मट्टू गांव के पास रेत बजरी से भरे ओवरलोड टिप्परों के खराब हो जाने के कारण शाहपुर से भंमिया गांव तक भारी वाहनों की लंबी क तारें लग गई । जिससे यातायात पूरी तरह अस्त ब्यस्त हो गया। लिहाजा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन वहां पर कोई पुलिस कर्मी यातयात कंट्रोल करने के लिए वहां मौजूद नही था।
इस सड़क पर अकसर ओवरलोड टिप्पर खराब हो कर सड़क पर खड़े हो जाते है। उन्हें कई कई दिन वहां से हटाया नही जाता ।लिहाजा लोगो को अक्सर परेशानी का साहमना करना पड़ता है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सभी कुछ देख कर भी आँखें मूंदें रहते है।
कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , राकेश कुमार व रविंदर नीटा ने कहा कि गढ़ी मट्टू गांव के पास सड़क पर दो फीट से गहरे गड्डे हो गए हैं जिसके कारण सडक किनारे घरों में रहने वाले लोगों में हर वक़्त दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उधर ट्रक-टिप्पर चालकों ने कहा कि वह स्वयं इस सड़क पर गाड़ी लेकर नही आना चाहते लेकिन मालिकों के कहने पर इस रास्ते आना पड़ता है। है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर गाड़ियों को हो रहे नुकसान से वह स्वयं परेशान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में अध्यापक दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 सितम्बर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. कमलइंदर कौर के नेतृत्व में अध्यापक दिवस उत्साह से मनाया गया. इस दौरान विभिन्न छात्राओं ने अध्यापक दिवस की महत्ता बताते अपने...
article-image
पंजाब

MLA Brahma Shankar Jimpa Donates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.25 : In a gesture prioritizing humanitarian service and public welfare, Hoshiarpur MLA Brahma Shankar Jimpa has donated two ambulances to the Civil Hospital in Hoshiarpur from Punjab government’s Rangla Punjab Fund. Flagging...
Translate »
error: Content is protected !!