शौचालयों के लिए 96 लाभार्थियों को 11.52 लाख रुपए की आर्थिक मदद वितरित की : सत्ती

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 11 पंचायतों के 96 लाभार्थियों को शौचालयों के निर्माण के लिए कुल 11 लाख 52 हजार रूपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए सरकार 12 हजार रुपए की मदद प्रदान करती है।
इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण लोगों के घर-द्वार तक पहुंचना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का फायदा उठा सकें। उन्होंने पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि बुढ़ापा पेंशन तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित लाभार्थियों के फॉर्म संबंधित विभाग को भिजवाएं।
सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना काल में भी वर्तमान प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील की कि वह अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए छोटे-छोटे रक्षा सूत्रों का पालन करने को कहें, ताकि लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। सत्ती ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण घटा है, लेकिन फिर भी सचेत रहना आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर हर समय मास्क पहनने, दो गज की दूरी जरूर बनाए रखने, हाथ धोने अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर के इस्तेमाल को लेकर जनता को जागरूक करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भी कहा, क्योंकि टीका लगवाकर ही इस वैश्विक महामारी से बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड वैक्सीन के प्रति जागरूक करने और टीके की दोनों डोज लेने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।
इससे पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद सदय अशोक धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी ऊना रमणबीर सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में किराएदारों का पुलिस वैरिफिकेशन व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 25 फरवरीः जिला ऊना में अपना घर व अन्य संपत्ति किराए पर देने से पहले मालिक को किराएदार का पुलिस वैरिफिकेशन तथा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कॉन्शियस प्लैनेट-द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कॉन्शियस प्लैनेट- द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न – खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करें छात्र – संजय अवस्थी

एम नाथ : अर्की :  अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक एकाग्रता, नियमित व्यायाम एवं परिश्रम आवश्यक है। यह सभी हम खेलों के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!