श्याम प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता की खातीर बलिदान दिया : सांपला

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूर्व चेयरमैन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं पंजाब प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सांपला के निवास पर मनाई गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता के महन सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया।

इस इस अवसर पर श्री विजय सांपला ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन का देश की अखंडता की खातीर बलिदान दिया। आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 जैसा अलगाववाद को बढावा देने वाला कानून खत्म हो चुका है, जिसको समाप्त करने की नींव श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी और घोषणा की थी कि दो प्रधान, दो विधान व दो निशान नही चलेंगे।
इसी सोच को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जैसा एक ईमानदार, साफ सुथरी छबि वाला तथा देश सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहने वाला संगठन बनाया। जो आज विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यों वाला लोकतांत्रिक संगठन बनकर भारत देश की सेवा कर रहा है। हमें गर्व है की एक महान शख्सियत द्वारा स्थापित भारतीय जनता पार्टी के हम सदस्य हैं। हमारी पार्टी की बदौलत ही जम्मू कश्मीर जाने के लिए परमिट लेने जैसी व्यवस्था खत्म की गई। जिससे श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का एक प्रधान, एक विधान और एक निशान का नारा सार्थक हुआ। प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त की। जिससे आज जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का लगभग सफाया हो चुका है। जम्मू कश्मीर विकास की राह पर चल पड़ा है और वहाँ के लोगों को जीने के लिए शांत मय माहौल मिला है।
आज के दिन अपने महान नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कृतिज्ञ राष्ट्र उनके जन्मदिन पर उन्हें नमन करता है।
इस अवसर पर युवा नेता साहिल संपला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा,अश्विनी ओहरी, मंजीत बाली जालंधर, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, महासचिव सुनन्दन सूद, सूरज शर्मा, सरपंच बलविंदर कुमार, सौरभ भोपाल, राजीव महाजन रिंकू, अजय चोपड़ा, सुरिंदर पाल कौर सैनी, राजेश वर्मा, बाबा निर्मल सिंह सैनी, अश्विन छोटा, राजीव पटियाल, राहिल बग्गा, लक्की ठाकुर, साबी सिंह, सुमित ओहरी, नीलम शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ ने अधूरी पेंशन अधिसूचना की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

गढ़शंकर, 19 नवंबर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कर्मचारियों के साथ किए गए विश्वासघात के खिलाफ गांधी पार्क गढ़शंकर में अधूरे पेंशन नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया है।...
पंजाब

खालसा कालेज में डिजीटल इनीशीएटिव आफ एनसीईआरटी विषय पर करवाया वैबीानर

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में ऐजूकेशन विभाग दुारा अैकसटेंशन लैकचर तथा कैमिसट्री विभाग दुारा वैबीनार करवाया गया। अैजूकेशन विभाग दुारा डिजीटल इनीशीएटिव आफ...
article-image
पंजाब

जिला कोर्ट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉ

फिरोजपुर :  फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना की अफवाह फैल गई। खबर मिलते ही कोर्ट में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा को...
article-image
पंजाब

वीरू हत्याकांड : तीन आरोपियों सहित टारगेट किलिंग गैंग के 8 गिरफ्तार : 10 पिस्तौल व कारतूस बरामद

पटियाला।संजय कॉलोनी निवासी नाबालिग वीरू सिंह के कत्ल के तीन आरोपितों सहित पटियाला पुलिस ने 9 सदस्य टारगेट किलिंग व रंगदारी गिरोह को पकड़ा है। मृतक के पिता पाली सिंह ने इलाके में अवैध...
Translate »
error: Content is protected !!