श्री अकाल तख्त में सीएम मान की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

by

एएम नाथ। अमृतसर : श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान के पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। इस बारे में अकाल तख्त सचिवालय की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम साढ़े 4 बजे आएं।

दरअसल, अकाल तख्त ने मान के दिए बयानों और एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद सीएम ने कहा था कि 15 जनवरी को ही अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम है लेकिन वे वहां नहीं जा पाएंगे और अकाल तख्त में पेश होंगे। इसी बयान का संज्ञान लेते हुए अकाल तख्त की तरफ से ये फैसला लिया गया है।
बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर अकाल तख्त पर जाएंगे। उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए।
हालांकि इसको लेकर अभी जत्थेदार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि सीएम अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
article-image
पंजाब

184 और वीआईपीज की सिक्योरिटी वापिस

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान  सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए 184 शख्सियतों की सिक्योरिटी वापस लेने के आदेश दिए हैं। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, राजसी, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं समेत...
article-image
पंजाब

बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से सुखबीर सिंह बादल ने माफी मांगी

अमृतसर :  शिरोमणि अकाली दल के 103 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर पहली बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु...
article-image
पंजाब

संगरूर में दलित युवक की मौत के मामले में NCSC सख्त : DC-SSP से 15 दिन में रिपोर्ट तलब

शीतल अंगुराल की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान; FIR, धाराओं, गिरफ्तारी, चार्जशीट और मुआवजे का मांगा पूरा ब्यौरा संगरूर, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): संगरूर में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से संबंधित एक...
Translate »
error: Content is protected !!