श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शिरोमणी अकाली दल ने की अरदास : चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया : सुखबीर सिंह बादल?

by

अमृतसर : शिरोमणी अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही । इस मौके मीडिया से बात करते सुखबीर बादल ने कहा गुरु साहिब का शुक्राना करने के लिए आए है की आप का लैंड पूलिंग के जरिए जमीन हड़पने का सपना नहीं पूरा हुआ और बाढ़ से प्रभावित और बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों के लिए भी अरदास की है ।

उन्होंने कहा कि जब बादल सरकार थी तब नदियों की खुदाई की गई और तटबंधों को पक्का किया गया था और बरसात के मौसम से चार महीने पहले ही योजना बना ली जाती थी. इस बार, चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया गया, इसलिए आप सरकार मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री ने नहीं किया दुख व्यक्त।:  सुखबीर बादल ने कहा कि जब पंजाब से पानी लेना होता है, तो केंद्र सरकार भाखड़ा बांध पर CISF लगा देती है लेकिन आज पंजाब डूब रहा है तो कोई पंजाब के साथ नहीं खड़ा है. केंद्र सरकार और हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त भी नहीं किया है. जिस राज्य को पानी से नुकसान होता है तो पानी पर हक भी उसी राज्य का होना चाहिए।

‘हेलीकॉप्टर दे कर ड्रामा कर रहे मुख्यमंत्री’ :  बाढ़ से किसानों का बहुत नुकसान हुआ उसके मवेशी मर गए फसल खराब हो गई लेकिन अकेला किसान सारी समस्याओं से जूझ रहा है. बाढ़ का पानी रोकने के किसान प्रति एकड़ एक हजार रुपये खर्च करके अपने खेत बचाते रहे. मैं मुख्यमंत्री को कहना चाहूंगा कि तुम्हारे हेलीकॉप्टर का पंजाब ने अचार डालना है हेलीकॉप्टर दे कर ड्रामा कर रहे मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता कि किसानों को हेलीकॉप्टर नहीं बल्कि डीज़ल और जीसीपी, ट्रैक्टर ट्रॉली चाहिए जिससे बांध पर मिट्टी डाली जा सके, इससे मुख्यमंत्री की दिमागी हालत पता चलती है. हेलीकॉप्टर से राशन के बैग गिरा रहे हैं, यह किसानों और गांव वालों के साथ मजाक है।

मुख्यमंत्री है जिम्मेदार :  अगर किसी को मुआवज़ा नहीं मिला या नुकसान का एक पैसा भी नहीं मिला, तो हम बैठक करके अगला कार्यक्रम घोषित करेंगे.जांच की मांग पर कहा कि क्या ज़रूरत है मांग की जब तटबंधों को पक्का करना था, तब नहीं किया गया, अब बाढ़ आ गई है और कोई सुविधा नहीं है इरीगेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें फंड ही नहीं दिए गए और आज जितनी मौतें हो रही है उसका जिम्मेदार पापी मुख्यमंत्री है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

संकट की घड़ी में बसपा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है – करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बसपा टीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में “पुनश्चर्या पाठ्यक्रम” बारे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 02 :   कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक (आत्मा) मंडी के सौजन्य से 2 दिवसीय “पुनश्चर्या पाठ्यक्रम” बारे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार जिले मंडी ,कुल्लू, बिलासपुर व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपियों को पुरस्कृत करना सुख की सरकार का व्यवस्था परिवर्तन : जय राम ठाकुर

विमल नेगी को इंसाफ दिलाने का वादा उनकी पत्नी से किया था, उनसे कैसे नजरे मिलाएंगे मुख्यमंत्री जिन्होंने बिजली बोर्ड और ऊर्जा निगम के भ्रष्टाचार को उजागर किया उन्हें किया परेशान एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!