श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12वां विशाल भंडारा 25 जून से शुरू

by

गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय निवासियों के सहयोग से 25 जून को होशियारपुर रोड पनास्प गोदाम के पास श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि 25 जून से शुरू होने वाले 12वें विशाल भंडारे का आज पोस्टर संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में जारी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं संतों के आशीर्वाद से यह 12वां विशाल भंडारा 25 जून दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है, जो शिव इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि समूह लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, अजय अग्निहोत्री, राजीव अरोड़ा, वनीत लब और पंडित आशीष मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मनीष तिवारी का छलका दर्द : हबीब जालिब की शायरी शेयर कर …कांग्रेस में अनदेखी पर फिर तेज हुई चर्चाएं

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी में अपनी अनदेखी को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
article-image
पंजाब

युवती से गैंगरेप: चलती कार में वारदात को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा...
article-image
पंजाब

25 वर्षों की समाज सेवा के लिए आर.पी. सोनी सम्मानित : डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने पर विभिन्न लायंस क्लबों ने दी बधाई

गढ़शंकर: इंटरनेशनल लायंस क्लब स्टार गढ़शंकर की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पिछले 25 वर्षों से लायंस क्लब से निरंतर जुड़े रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्रियां व जमीन रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज ठप करने की चेतावनी : 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे राजस्व अधिकारी

मोहाली : पंजाब में राजस्व सेवाएं 14 जनवरी से बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि राज्य के राजस्व अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इस कदम से पंजीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!