श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट  गढ़शंकर द्वारा हिमाचल में वार्षिक भंडारा 8 से 10 अप्रैल तक

by
गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह हिमाचल प्रदेश में वार्षिक भंडारा 8, 9 तथा 10 अप्रैल को लगाया जा रहा है। इस संबंध में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी तथा अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत पत्रकार वार्ता में ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि
माता के पावन नवरात्रों के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से 8 से 10 अप्रैल तक वार्षिक विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह पूजा के उपरांत लंगर सामग्री का एक ट्रक और एक बस संगत को लेकर रवाना होगी। उन्होंने इलाके की समूह संगत को इस पावन अवसर पर पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर डॉ अशोक पराशर, विनोद प्रभाकर,
योगराज गंभीर, अजय अग्निहोत्री,
हरपाल सिंह बेदी, विनय शर्मा तथा सहज प्रीत आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला : धमकी भरे सरकारी पत्रों पर संगठनों का सरकार को दो टूक जवाब—डरने वाले नहीं, मांगें पूरी होने तक आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी

गढ़शंकर, 27 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ प्रस्तावित बैठक ऐन मौके पर रद्द किए जाने तथा आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कथित रूप से डराने-धमकाने के लिए विभिन्न विभागों...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने पार्कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई

बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर निगम लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने पर भी ध्यान दे : दीवान लुधियाना, 7 जनवरी: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान...
article-image
पंजाब

Shami Sapling to Be Planted

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : This year, a rare coincidence falls on Shani Jayanti, as it coincides with Shanichari Amavasya. Internationally renowned vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri says that planting a...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने गांव सेखोवाल व अड्डा झुंगिया में पार्टी कार्यालय खोला

गढ़शंकर। विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा किए गए झूठे वादों का मुद्दा उठाया और कहा कि आम आदमी पार्टी की उम्मीद में...
Translate »
error: Content is protected !!