श्री आनंदपुर साहिब में अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : संधवा

by

श्री आनंदपुर साहिब : नौवें पातशाह हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने विरासत-ए-खालसा में मंत्रियों के समूह (ग्रुप आफ मिनिस्टर्स) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

स्पीकर ने बताया कि गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित यह विशेष विधानसभा सत्र पंजाब सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य गुरु साहिबानों के दर्शन और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भाई जैता जी द्वारा दिल्ली में गुरु साहिब की शहादत के बाद उनका शीश कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब लाया गया था, जिसके बाद भाई जैता जी, माता गुजरी जी और बाल गोबिंद राय जी के साथ उसे श्री आनंदपुर साहिब लाकर अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं आज गुरुद्वारा सीस गंज साहिब स्थित है।

24 नवंबर से होगी नगर कीर्तन की शुरुआत : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 24 नवंबर को गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब (कीरतपुर साहिब) से नगर कीर्तन की शुरूआत की जाएगी, जिसका स्वागत विभिन्न स्थानों पर सभी मंत्रियों और विधायकों द्वारा किया जाएगा। नगर कीर्तन जब गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुंचेगा, तब विधानसभा सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री तरूनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी के ठहरने की व्यवस्था भाई सती दास पंडाल में की गई है, ताकि मंत्री और विधायक अपने परिवारों सहित 23 नवंबर से ही श्रद्धापूर्वक श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर सभी कार्यक्रमों में भाग ले सकें। उन्होंने आगे बताया कि जो विधायक सीधे सत्र में शामिल होना चाहेंगे, उनके लिए अलग से यातायात की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की ट्रैफिक या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़ीमानसोवाल खुरालगढ़  की  खड्ड में से निकलते रोड़ पर श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी चालक सहित छे घायल

गढ़शंकर। श्री गुरू रविदास जी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री ख्ुारालगढ़ साहिब को आ रही संगत की गाड़ी पीबी-07वी-3444 गढ़ीमानसोवाल खुरालगढ़ में से खड्ड से निकलते रोड़ पर पलट गई। जिससे चालक एक परिवार...
article-image
पंजाब

साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतारा

संगरूर :  गांव लहल कलां में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतार दिया।...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार अमन-कानून की स्थिति बहाल रखने में नाकाम सिद्ध हुई : गुरनेक भज्जल

सीपीआईएम द्वारा 6 तक लामबंदी मीटिंगों तथा 7 को सूबे भर में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे होशियारपुर : 2 अक्तूबर प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है तथा आपराधिक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजवड़ की लाहौर में हत्या : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को दो लोगों ने गोलियां मारी

जालंधर : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है, उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। भारत में आतंकवाद...
Translate »
error: Content is protected !!