श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे सरकार : डल्लेवाल

by

अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया कि वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार कोई ढिलाई बरतती है तो 15 दिन बाद सिख संगत के नेताओं और वर्करों की सलाह से अगला ठोस कदम उठाया जाएगा। हम पिछले पांच वर्षों से इस मामले के लिए भी शांतिपूर्वक लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं गुरजीत सिंह भी नियमित रूप से संघर्ष कर रहे हैं। उनके साथ बलदेव सिंह सिरसा, सुखदेव सिंह भोजराज, अमरजीत सिंह राही, सतनाम सिंह बागड़िया, हरविंदर सिंह थीडां और अन्य किसान संगठनों के लोग भी मौजूद थे। सिख सद्भावना दल की ओर से भाई गुरवतन सिंह मुकेरियां पंजाब अध्यक्ष, भाई निर्मल सिंह आदि सेवादार मौजूद थे।
जो भी धर्म या श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हमला करता है उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए
प्रेस वार्ता के दौरान डल्लेवाल ने कहा कि किसान मोर्चे के दौरान भाई बलदेव सिंह वडाला से किए गए वादे के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान के लिए व भाईचारे के लिए साथ खड़े हैं। ये हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो भी किसी धर्म या श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हमला करता है उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष या जिम्मेदार लोग सभी समान रूप से दोषी हैं। उन्होंने न केवल इस मामले में देरी की है, बल्कि संगत को गुमराह भी किया है। यदि शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष पर हमले के लिए 307 लगा सकती है तो गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों पर क्यों नहीं? इन्हें निलंबित क्यों किया जाता है

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जलस्रोत विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंका : जल स्रोत विभाग के मुख्य सचिव को हटाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया

गढ़शंकर : पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन पंजाब में उपमंडल व मंडल स्तर पर रोष रैलियां निकालकर सरकार को मांगपत्र देने के आह्वान पर गढ़शंकर उपमंडल में सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में  “रुद्राभिषेक महायज्ञ” कार्यक्रम  21 जुलाई से 9 अगस्त तक किए जाएंगे आयोजित:  पंडित रविंद्र गौतम

गढ़शंकर, 16 जुलाई  :  “रुद्र अभिषेक महायज्ञ” आयोजन समिति के मुख्य प्रवक्ता पंडित रविंदर गौतम, कमल किशोर नूरी, ओंकार सिंह चाहलपुरी, जितेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित...
article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलों में सेंटर कालेवाल बीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गढशंकर : ब्लॉक गढशंकर 2 जिला होशियारपुर की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलें 8 और 9 अक्टूबर को सेंटर स्कूल देनेवाल कलां में बीईओ जसवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन खेलों में...
Translate »
error: Content is protected !!