श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी का जन्म दिवस मनाया श्रद्धा पूर्वक

by

गढ़शंकर | विश्व अमन शांति के लिए निरंतर 51 वर्ष तक खड़े होकर तपस्या करने वाले श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी बीते वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके भक्ति स्थान डेरा बाबा टेढ़ा पीर जो कि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनका जन्म दिवस डेरे की गद्दी नशीन बामदेव मुनि जी महाराज (प्रीति महंत) की अध्यक्षता में तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारी गिनती में संगत ने पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर डेरे की महंत (प्रीति महंत) ने बताया कि हजारों संगत की हाजिरी में श्री रामायण जी का पाठ करवाया गया। उसके उपरांत श्री निशान साहिब और पीरों की चादर की रस्म निभाई गई। इस अवसर पर दिव्या ज्योति जागृती संस्थान भजन मंडली द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी के अलावा सरपंच विनोद कुमार सोनी, भाजपा नेत्री निमिषा मेहता और चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा बड़ी गिनती में डेरे के सेवादार तथा संगत उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमित कुमार जांगड़ा को प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य बीआईसी नियुक्त

गढ़शंकर।  पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पी. के. भारद्वाज और उनकी टीम द्वारा अमित कुमार जांगड़ा को प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य बीआईसी नियुक्त किया है। इसके साथ ही, जांगड़ा जीएमपी संयोजक, श्री फतेहगढ़ साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बिछी बर्फ की सफेद : जमकर नाचे टूरिस्ट

 डलहौजी : नए साल के पहले ही दिन, चंबा ज़िले का मशहूर टूरिस्ट शहर डलहौजी पहली बर्फबारी के बाद गुलजार हो गया। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि बर्फ से ढके...
article-image
पंजाब

शगुन से एक दिन पहले दुल्हन हुई फरार : आठ महीने पहले हुई थी सगाई

अमृतसर :  छेहरटा के गांव खापड़खेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। 15 फरवरी को बारात आनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

20 फरवरी तक का अल्टीमेटम : दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अधिकारियों को घेरा, बढ़ सकती मुसीबत

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार को कड़ा संदेश भेजते हुए उन्हें 20 फरवरी 2026 तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अंतिम मौका दिया है। यह मामला दिल्ली की...
Translate »
error: Content is protected !!