श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी का जन्म दिवस 1 जनवरी को मनाया जाएगा श्रद्धा पूर्वक: प्रीति महंत

by

गढ़शंकर । विश्व अमन शांति के लिए निरंतर 51साल तक तपस्या करने के उपरांत गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्मलीन होने वाले श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन डेरा बाबा टेढ़ा पीर कुनैल में करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डेरा बाबा टेढ़ा पीर की गद्दी नशीन बामदेव मुनी जी महाराज(प्रीति महंत) जी ने बताया कि 30 दिसंबर दिन शुक्रवार को श्री रामायण जी का पाठ आरंभ किया जाएगा और 25 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे श्री रामायण जी के पाठ के भोग डाले जाएंगे। इसके उपरांत निशान साहिब और पीरों की चादर की रस्म निभाई जाएगी। प्रीति महंत जी ने बताया कि 1 जनवरी दिन रविवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान भजन मंडली द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारा निरंतर चलेगा। उन्होंने इस शुभ अवसर पर इलाके की समूह संगत को पहुंचने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Bram Shankar Jimpa Distributes School

Hoshiarpur/July 24 /Daljeet Ajnoha—Strengthening the Punjab government’s Education Revolution campaign, MLA Bram Shankar Jimpa on Friday distributed school bags to the Class XI and XII girls of Government Girls Senior Secondary School, Railway Mandi....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम में दिल का दौरा पड़ने से बचने के टिप्स : बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करें क्या न करें

आप स्वास्थ्य रखने के लिए जिम जाते होंगे। लेकिन, बीते कुछ समय में ऐसा देखने को मिला है कि जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने गढ़शंकर में अपने उम्मीदवार घोषित किए

गढ़शंकर : आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा अपने पार्टी कार्यालय गढ़शकर में जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक स. सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस मौके पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!