श्री मणिमहेश यात्रा 2026: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति : 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

by

एएम नाथ। चम्बा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण कोई भी श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग की सुविधा 1 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जिसके लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि पंजीकरण के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को क्यूआर कोड युक्त पंजीकरण पर्ची जारी की जाएगी, जिसमें यात्री का आवश्यक विवरण, आपातकालीन संपर्क नंबर तथा यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश अंकित होंगे। इससे निरीक्षण के दौरान सत्यापन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।
उन्होंने बताया कि लाहडू और कलसुंई में पंजीकरण निरीक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रत्येक श्रद्धालु के पंजीकरण का सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने सहित किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। पुलिस विभाग को निरीक्षण केंद्रों पर यातायात और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से पंजीकरण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी एसडीएम को यात्रा से संबंधित तैयारियां समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने यात्रा तैयारियों की जानकारी दी, जबकि नेट जैन कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक गौरव गुप्ता ने आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 270 से ज्यादा रेस्क्यू

अचानक बर्फबारी के बीच बिगड़े हालात; हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से कई श्रद्धालु घायल, रेस्क्यू अभियान जारी केलांग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान गुरुवार को दो...
article-image
पंजाब

टांडा गौहत्या के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी इरशाद पर पहले भी दर्ज हैं 3 केस

होशियारपुर । टांडा गौहत्या मामले में पुलिस ने 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी 2 औरतों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद … 7 से 11 सितंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू : वर्मा

एएम नाथ। चंबा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए कैंपस...
Translate »
error: Content is protected !!