श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या पूरी के लिए “दर्शन योजना” के तहत हिमाचल के नालागढ़ से चलेगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

by
एएम नाथ। ऊना :   भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस सेवा ‘दर्शन योजना’ के तहत चलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम जाने वाले हिमाचल के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या धाम जाकर श्री रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद भी लेगा।
यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व  परिवहन विभाग का ज़िम्मा संभाल रहे मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। रामलला विराजमान हो रहे हैं यह खुशी व प्रसन्नता का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में भी रामलला के विराजमान होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए उठाया गया, ताले उस समय खुलवाए गए थे ।
उन्होंने कहा कि सभी को प्रसन्नता है कि रामलल्ला भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भक्ति भाव के साथ श्रद्धालु कर पाए, सभी इसमें शामिल हो पाए, इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरे दिन की छुट्टी घोषित की है।
उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने घरों में दीप माला भी करें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मैं स्वयं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय ईसपुर के शीतला माता मंदिर में उपस्थित रहूंगा जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम के समय बनोडे महादेव में माथा टेकने जाऊंगा। वहीं रात्रि को राष्ट्रीय संत बाबा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद लेने श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहूंगा।
उन्होंने कहा कि यह दिन पूरी तरह से धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रहेगा उन्होंने कहा कि यह दिन जनता को समर्पित रहेगा। भगवान राम के दिखाए आदर्शों पर उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का विकास करने की अहम जिम्मेदारी हमारे ऊपर है हम सभी मंदिरों में सुविधाओं को बढ़ाने की ओर भी ध्यान दे रहे हैं ।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि के मंदिरों की भव्यता ,सौंदर्यकरण की रूप पर रेखा को बनाने की कार्य योजना पर बल दिया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी को दी जाएगी कोविड वैक्सीन

कोविड वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना आवश्यक ऊना (24 फरवरी)- पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी के दिन कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी शराब व बीयर हो जाएगी सस्ती : भारत-UK डील से ये व्हिस्की-बीयर्स हो जाएंगी काफी सस्ती!

नई दिल्ली । भारत-यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के PM किएर स्टार्मर की मौजूदगी में इसपर हस्‍ताक्षर किए गए। इस डील से दोनों देशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के वर्ष-2025 कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया सहित अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!