श्री राम लीला में पहले दिन श्री राम अवतार और दूसरे दिन ताड़का वध का किया गया मंचन

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम मंचन के पहले दिन श्री राम जन्मोत्सव झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार जब धरती पर पाप एवं अत्याचार बढ़ा तो धरती माता गाय का रुप धारण करके ब्रह्मा जी के पास पहुंचीं तथा ब्रह्मा जी ने बाकी देवताओं को साथ लेकर भगवान विष्णु से धरती पर बढ़ रहे पाप व अत्याचारों से बचाने के लिए प्रार्थना की। इस पर भगवान विष्णु ने कहा कि वह जल्द ही अयोध्या में अवतरित होंगे। इस दौरान श्री राम लीला में श्री राम अवतरण और नामकरन का मंचन किया गया। इस बार संत नगरी के वासियों और आसपास के गांवों के लोगों में दशहरा महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह पाया जा रहा है तथा श्री राम लीला मंचन के पहले दिन श्री राम लीला मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। इसके बाद मंच पर विराजमान भगवान के स्वरुपों को पुष्प मालाएं पहनाईं गईं और आरती उपरांत स्वरुपों को विश्राम के लिए ले जाया गया। दूसरे दिन श्री राम लीला मंचन में ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान पंडित प्रियव्रत शास्त्री व उनके साथियों ने हरिनाम संकीर्तन से पंडाल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रधान गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, आरपी धीर, प्रदीप हांडा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, योगेश कुमरा, कमल वर्मा, तरसेम मोदगिल, अनुराग कालिया, राजेन्द्र मोदगिल, आशीष वर्मा, मनोद दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, कपिल हांडा, वरुण कैंथ, सौरव शर्मा सहित अन्य गणामन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अत्यंत दुःखद समाचर : प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री ने इस नश्वर दुनिया को कहा अलविदा

ऊना : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कल रात इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए प्रभू चरणों मे विलीन हो गई है। उनका असामयिक इस प्रकार...
article-image
पंजाब

निज्जर हत्याकांड : लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय…अमेरिका ने गोल्डी बराड़ पर रखा दिया 50 हजार डॉलर का इनाम

वॉशिंगटन  : भारत से जुड़े संगठित अपराधों के खिलाफ अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन...
article-image
पंजाब

गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी : प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर बीबीएमबी बिना जरूरी काम के धूप में बाहर न निकलें

राकेश शर्मा । तलवाड़ा, 19 मई :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने बढ़ती गर्मी...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की 26 मई की परीक्षाएं स्थगित : पंजाब नगर निकाय चुनाव के चलते फैसला

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले नगर निकाय चुनाव के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने 26 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी सूचना के...
Translate »
error: Content is protected !!