श्लोक उच्चारण में गुंजन ने हासिल किया पहला स्थान* * *चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन

by

एएम नाथ । धर्मशाला 28 अगस्त :  भारतवर्ष में प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन किया जाता है । विभाग द्वारा इस वर्ष यह कार्यक्रम 28 अगस्त, 2026 को संस्कृत महाविद्यालय, चामुण्डा, जिला-कांगड़ा, हि. प्र. में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, उपायुक्त कांगड़ा श्री हेमराज बैरवा, विशिष्ट अतिथि प्रो. सत्यम कुमारी, निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहर, जिला-कांगड़ा व श्री हरीश शर्मा, प्रधानाचार्य, त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा रहे।
देववाणी संस्कृत को संस्कारों की भाषा कहा गया है। संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है।
संस्कृत विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है जिसमें ज्ञान-विज्ञान का अथाह भण्डार संरक्षित है। इस भाषा की महता को देखते हुए ही सरकार द्वारा इसे द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया गया है ।
प्रथम सत्र में प्रातः 10ः30 बजे डाॅ. रामेश्वर शर्मा, सहायक आचार्य, काशी हिन्दु विश्वविद्यालय, बनारस ‘वर्तमान के संदर्भ में संस्कृत की वैज्ञानिकता एवं प्रासंगिकता’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया तदोपरांत संस्कृत अन्तरमहाविद्यालयीय भाषण, प्रश्नोत्तरी, अनुवाद तथा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर के लगभग 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में गुंजन, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, तूंगेश, शिमला ने प्रथम, अनुराधा, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, दोहगी , ऊना ने द्वितीय, कोमल शर्मा, केंद्रीय विश्वविद्यालय वेदव्यास, परिसर, बलाहर, कांगड़ा ने तृतीय तथा सुहानी, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, चंबा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ, गोरक्षक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन, सिरमौर ने प्रथम, आशीष चौहान, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, बलाहर ,कांगड़ा ने द्वितीय, नीरज, त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा, कांगड़ा में तृतीय, योगिता, राजकीय महाविद्यालय , सुंदरनगर, मंडी तथा नेहा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, चंबा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए । संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सचिन संस्कृत महाविद्यालय, तुगेश, शिमला, अपेक्षा,राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी, सुहानी, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, दोहगी, ऊना ने प्रथम, नेहा, राजकीय महाविद्यालय, चंबा व तमन्ना, राजकीय महाविद्यालय, दोहगी, ऊना ने द्वितीय तथा सानिया, राजकीय महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी व खुशी संस्कृत महाविद्यालय, चकमोह, हमीरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुवाद लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा वर्मा, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुगेश ,शिमला ने प्रथम, काजल गालटा, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, जांगला, रोहडू, शिमला ने द्वितीय, मनीषा गोस्वामी, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, कांगड़ा ने तृतीय, देवांश , संस्कृत महाविद्यालय, चामुण्डा, कांगड़ा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । दूसरे सत्र में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रदेश के लगभग 30 संस्कृत कवियों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर राज्य अभिलेखागार द्वारा ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। पुस्तक प्रदर्शनी में पाठकों एवं साहित्यप्रेमियों के लिए हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति एवं विरासत से संबंधित पुस्तकें बिक्री हेतु उपलब्ध थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन के दोनों इंजन फेल : 150 यात्रियों में मचा हड़कंप; जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी फ्लाइट

चंडीगढ़  : जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे, जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों और क्रू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को अब कांग्रेस हाईकमान भी नहीं लेता सीरियस : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कसा तंज : एक तरफ़ इनकी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी में रैली करने जा रही है वहीं दूसरी ओर इनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बरौर स्कूल में बॉक्सिंग रिंग का किया शुभारंभ

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए खेलकूद तथा गतिविधियां महत्वपूर्ण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौर में जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी की नई टीम आइए जानते हैं कैसी हो सकती : अमेठी से हारने वाली स्मृति ईरानी को दोबारा मोदी कैबिनेट में मिल सकती जगह

लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जनार्दन ने जो फैसला दिया है। उससे सरकार भी बनेगी और मजबूत विपक्ष भी बनेगा। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार...
Translate »
error: Content is protected !!