संकट मोचन मंदिर में हरी पत्तल पर मिलने लगा भंडारा

by
एएम नाथ। शिमला 02 सितंबर – जिला शिमला के स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में टोर की हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को रविवार को भंडारा वितरित करने व्यवस्था आरंभ कर दी है। श्रद्धालुओं में पत्तल पर भंडारा ग्रहण करने को लेकर काफी उत्साह दिखा।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शहर का दूसरा मंदिर हैं जहां पर टोर के पत्तल पर भंडारा परोसा जा रहा है।जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के आधीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुन्नी खंड में कार्य कर रहे सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन बसंतपुर को पत्तल बनाने का जिम्मा दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की योजना जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर भंडारा परोसने की है और इसी के तहत प्रथम चरण में इसकी शुरुआत 14 जुलाई 2024 से तारादेवी मंदिर में की गई थी। अब दूसरे चरण में संकट मोचन मंदिर में पत्तल पर लंगर परोसा गया है। इसके बाद जाखू मंदिर में भंडारा परोसे जाने का फैसला लिया गया है।
संकट मोचन मंदिर में पत्तल के लिए सक्षम फेडरेशन 4000 पत्तल मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तथा स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता की सहूलियत से परखी जाएगी ई-गवर्नेंस की सफलता : सीएम सुक्खू

धर्मशाला में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन पर दिया जोर, व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य एएम नाथ। धर्मशाला, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर्न विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ कॉलोनी नं. 4 के नव-विकसित शहरी वन का किया भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 26 जून: भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत संचालित इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भेंट की : छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये किए गए स्वीकृत

एएम नाथ। नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। बैठक में राज्य में सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना स्नान किए पहली बार वापस लौटे शंकराचार्य, प्रयाग से काशी हुए रवाना, संगम छोड़ने से पहले कही ये बड़ी बात

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार सुबह माघ मेला अचानक छोड़ दिया। प्रयागराज में माघ मेले में चल रहे धरने के 11वें दिन उन्होंने काशी के लिए प्रस्थान किया। मौनी अमावस्या के दिन पुलिस और...
Translate »
error: Content is protected !!