संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

by

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी बनाया है और उन्हें संगत को नाम देने का अधिकार भी दिया। आज सुबह सत्संग में मौजूद हर श्रद्धालु की आंख नम थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि आज सुन्दर सत्संग में शामिल होने का अवसर मिला। बाबा जी हुजूर के साथ पहुंचे, इस दौरान संगत बेहद भावुक हो गई। बाबा जी खुश थे और स्वस्थ दिख रहे थे। आज के सत्संग का विषय था गुरु। वहां मौजूद संगत ने बताया कि आज बाबा जी और नए हजूर दोनों मौजूद थे। बाबा जी स्टेज से कुछ नहीं बोले… संगत बहुत रो रही थी। सत्संग दौरान आज जब पर्दा हटा तो बाबा जी हाथ जोड़ कर स्टेज पर आए तो संगत बहुत रो रही थी। पर्दा बंद हुआ तो बाबा जी गद्दी पर बैठ गए, फिर दोबारा पर्दा खुला तो तो नए हजूर जी आए, मुंह नीचे करके बाबा जी को सीधा माथा टेका, तो बाबा जी उनकी पीठ पर हाथ रखा। इस दौरान संगत इतना ऊंची ऊंची रो पड़ी, फिर बाबा जी ने संगत को अंगुली से ना रोने का इशारा किया। लेकिन संगत के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। फिर नए हजूर अपनी सीट पर बैठ गए।

बता दें कि जसदीप सिंह गिल डेरा ब्यास के 7वें मुखी होंगे। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की तरफ से डेरा ब्यास के सैक्रेटरी देवेंद्र कुमार सीकरी द्वारा सेवादार-इंचार्जों को भेजे गए लैटर में लिखा है कि संत-सतगुरु एवं राधा स्वामी सत्संग ब्यास के संरक्षक बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसायटी का संरक्षक मनोनीत किया है। वे तत्कार प्रभाव से यानी 2 सितंबर 2024 से संरक्षक के रूप में उनका स्थान लेंगे और नामदान देने का भी पूरा अधिकार होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rajinder Kumar shares insights from

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 4 : Former PNB director Rajinder Kumar Bhatia said during a special meeting that he had the opportunity to attend a two-day national Faculty Development Programme (case teaching/case development) organised...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वज्र कोर की ओर से होशियारपुर में एक भव्य भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन

होशियारपुर : 30 मार्च : भारतीय सेना की वज्र कोर ने 30 मार्च 2025 को पंजाब के होशियारपुर में एक भव्य भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया, जिसमें ‘वीरों का सम्मान, देश का अभिमान’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार – सरकार ने दी जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सैंद्धांतिक मंजूरी – ट्रस्ट अपने स्रोतों से जीर्णोद्धार का खर्च करेगी वहन

एएम नाथ। शिमला : शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने सैंद्धातिक मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट की तंगी का बहाना नहीं चलेगा : रिटायरमेंट लाभ कर्मचारियों का संवैधानिक हक’ – हिमाचल हाई कोर्ट

रोहित जसवाल।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों को सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि पैसों की कमी का रोना रोकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हक नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!