DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त : डीजीपी का पद रिक्त होने पर इसके लिए अब तीन आईपीएस डीजीपी की दौड़ में शामिल

by

एएम नाथ। शिमला : पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। संजय कुंडू की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भराडी में विदाई दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में अब प्रदेश में नए पुलिस प्रमुख के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, देर शाम तक नए डीजीपी को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। राज्य सरकार ने आचार संहिता को देखते हुए पहले ही चुनाव आयोग से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अनुमति मांग रखी है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर ही नए डीजीपी को लेकर अधिसूचना जारी होगी।

 अधिकारियों ने रस्सों से खींचा वाहन – खुली जीप में सवार हुए डीजीपी :   पुलिस लाइन भराड़ी में हुए विदाई समारोह में अधिकारियों ने अनूठे तरीके से कुंडू को विदाई दी। भराड़ी मैदान में संजय कुंडू एक खुली जीप में सवार हुए और पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी के वाहन को रस्सों से खींचा। कुंडू ने सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विदाई परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीजीपी, आईजी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 

वहीं, अब डीजीपी का पद रिक्त होने पर इसके लिए तीन आईपीएस डीजीपी की दौड़ में हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद ही नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी। इनमें वरिष्ठता के आधार पर संजय कुंडू से वरिष्ठ और उसी बैच के बिहार निवासी एसआर ओझा वर्तमान में डीजीपी (जेल) हैं। जबकि 1990 बैच के हिमाचल के किन्नौर जिले से संबंध रहने श्याम भगत नेगी वरिष्ठता में दूसरे नंबर पर है। वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तीसरे नंबर पर 1991 बैच के झारखंड के डॉ. अतुल वर्मा हैं जो वर्तमान में सीआईडी प्रमुख हैं।

संजय कुंडू के प्रदेश पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होते ही प्रदेश पुलिस को नया मुख्यालय मिल सकता है। केंद्रीय संघ लोक सेवा आयोग की स्क्रीनिंग कमेटी ने इन तीनों अधिकारियों का पैनल तय किया था।

निर्वाचन आयोग से मंजूरी के बाद होगी डीजीपी की तैनाती : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सिफारिश पर ही नया डीजीपी नियुक्त होना है। इसके लिए भारतीय चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नए डीजीपी की तैनाती के आदेश जारी हो जाएंगे। अभी तक नए डीजीपी के आदेश जारी नहीं हुए थे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा : जो उसके देश में वॉन्टेड हैं, पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या –

पाकिस्तान का कहना है कि उसके पास “विश्वसनीय सबूत” हैं जो भारतीय एजेंटों को पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या से जोड़ते हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बरामद की सवा 3 किलो हेरोइन

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 किलो 236 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती

उप-मुख्यमंत्री विशेष रूप से होंगे शामिल, उपायुक्त ने लिया तैयारियां का जायजा एएम नाथ।  मंडी, 14 फरवरी।  मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद सोलन की कैन्टीन के लिए संविदाएं आमंत्रित

सोलन : ज़िला परिषद सोलन के प्रागंण में बनी कैन्टीन को एक वर्ष की अवधि के लिए किराए पर देने के लिए संविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी ज़िला परिषद सोलन के सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!