संजौली मस्जिद की गिरानी होंगी 3 मंजिलें : मुस्लिम पक्ष की याचिका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खारिज

by

एएम नाथ। शिमला :   डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के आदेश को चुनौती दी थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रवीण गर्ग ने नगर निगम कमिश्नर के फैसले को सही ठहराया। अब 5 दिसंबर तक मस्जिद की 3 मंजिलों को हटाना होगा। मस्जिद कमेटी अपने खर्चे पर तीनों मंजिल तुड़वाने का काम करेगी। हालांकि मस्जिद कमेटी अब तक छत और एक मंजिल की दीवारें हटा चुकी है।

मुस्लिम पक्ष के एडवोकेट विश्व भूषण ने कहा कि अभी हम कोर्ट के ऑर्डर को देखेंगे। इसके बाद आगे का निर्णय लेंगे।  नगर निगम कमिश्नर ने 5 अक्टूबर को 2 महीने में संजौली मस्जिद की अवैध रूप से बनी 3 मंजिलों को तोड़ने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दलील दी थी कि मोहम्मद लतीफ नाम के व्यक्ति ने मस्जिद गिराने की सहमति दी है, वह इसके लिए अधिकृत नहीं था।

इस पर कोर्ट ने वक्फ बोर्ड से मोहम्मद लतीफ को लेकर जवाब मांगा। वक्फ बोर्ड ने पिछली सुनवाई में साल 2006 का एक दस्तावेज दिया, जिसमें मोहम्मद लतीफ को संजौली मस्जिद कमेटी का अध्यक्ष बनाने की बात कही गई थी।

 शिमला नगर निगम कमिश्नर की कोर्ट में यह केस साल 2010 से चल रहा है। 21 अक्टूबर को स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर को इस केस में जल्दी फैसला सुनाने के निर्देश दिए जाएं।  याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कमिश्नर को 8 हफ्ते के अंदर केस निपटाने के आदेश दे रखे हैं। इन आदेशों के अनुसार, नगर निगम कमिश्नर को भी 20 दिसंबर तक संजौली मस्जिद केस को निपटाना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गेहूं की खरीद का आंकड़ा 2.5 लाख मीट्रिक टन से हुए पार, किसानों के खातों में की जा चुकी है 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 02 मई: जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है व बीती शाम तक मंडियों में पहुंची 261262 मीट्रिक टन गेहूं में से 261168 मीट्रिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मजीठिया से हाथ मिलाकर पंजाब को नशामुक्त करेंगे अमित शाह…. तो यह होगा दुनिया का आठवां अजूबा : केजरीवाल

भाजपा-अकाली दल की बढ़ती नजदीकियों पर आप का हमला, अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना चंडीगढ़, 25 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और शिरोमणि...
Translate »
error: Content is protected !!