*संजौली में फिंकवाई 33 किलो खराब मिठाइयां : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की टीम ने शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों से भरे सैंपल*

by
एएम नाथ। शिमला : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की टीम ने संजौली, ढली, मशोबरा और कामधेनु का हाई कोर्ट में लगे मिठाइयों की स्टाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संजौली में 33 किलोग्राम खराब मिठाइयां फिंकवाई गई। इसमें 10 किलोग्राम पेठा, 10 गुलाब जामुन, 12 किलोग्राम रसगुल्ले और 01 किलोग्राम चमचम मिठाई शामिल रही।
वही अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा की अगुवाई में भी टीम ने शोघी बाजार में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई की दुकानों से सैंपल भी भरें है। टीम में फ़ूड सेफ्टी अफसर शिमला शहरी डॉ सुनील शर्मा और उनके सहयोगी चरण दास शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को ईसपुर में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी होगी आयोजित

ऊना, 19 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तन कैंसर के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : महिलाओं से संबंधित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी- DC अपूर्व देवगन

चंबा,19 अक्टूबर : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए महिलाओं को विभिन्न रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को अपनाकर देहरा की शोभा बनी उत्कृष्ट महिला किसान : मार्केट में सब्जियों की रहती है भारी डिमांड, मिल रहे हैं अच्छे दाम

देहरा , 27 अगस्त – अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति को तो सफलता मिल कर ही रहती है। देहरा उपमण्डल के खबली गांव की शोभा देवी कठोर मेहनत के बलबूते आज समाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित : सही खान-पान ही बचा सकता है एनीमिया से – अनिल कुमार

रोहित भदसाली। भोरंज 12 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह के तहत वीरवार को आंगनवाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!