संत निरंकारी मिशन द्वारा गरिमामयी ‘बाल समागम’ का आयोजन

by

बीबीएन, 31 मई (तारा) : संत निरंकारी मिशन ब्रांच बरोटीवाला द्वारा निमंत्रण पेलेश सनसिटी रोड बद्दी में परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रामित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के अन्तर्गत जोन 5ए की ब्रांच बरोटीवाला में आज एक विशाल और प्रेरणादायक ‘बाल संत समागम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस संत समागम में आस-पास के क्षेत्रों से आए 500 से अधिक बच्चों और इन के अलावा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इस पावन अवसर पर भाई साहब परमजीत मोमन अमृतसर (पंजाब) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन ही जीवन की वह मजबूत नींव है, जहाँ से सुंदर समाज का निर्माण होता है। यदि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शुरुआत से ही आध्यात्मिकता, सेवा, सत्संग और सिमरण के संस्कार दिए जाएं, तो उनका पूरा जीवन सहज, सरल और आनंदमयी बन जाता है।

समागम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरी शालीनता और अनुशासन के साथ मंच संभाला, भक्तिमय गीत और भजन प्रस्तुत कर ईश्वर (निराकार) की महिमा का गुणगान किया।

प्रेरणादायक नाटकों (स्किट्स) और कविताओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, विनम्रता और आपसी एकता का संदेश दिया। संपूर्ण हरदेव बाणी के पावन छंदों का सस्वर पाठ किया, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जोन 5ए सोलन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि माता-पिता का यह परम कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मिक ज्ञान (ब्रह्मज्ञान) से भी जोड़ें ताकि वे आगे चलकर देश के जिम्मेदार और परोपकारी नागरिक बन सकें। यह समागम संपूर्ण विश्व में अमन, चैन और ‘दीवार रहित संसार’ (वर्ल्ड
विदआउट वाल्स) की भावना को मजबूत करने की प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ।

अन्त में ब्रांच की स्थानीय मुखी सुशीला अरोड़ा ने संत समागम में आए हुए सभी संतों और बच्चों के अभिभावकों, स्थानीय प्रसाशन व सभी सोलन जोन 5ए सेवादल के भाई-बहनों और प्रबंधक समिति द्वारा बेहद सुचारू रूप से की गई व्यवस्था में लगे सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जनसहयोग ही कारगर हथियार: राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती

गांव स्तर पर कोविड टेस्टिंग शिविर में बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ऊना – कोविड संक्रमित लोग कवारंटीन होने के भय से कोरोना के लक्ष्णों जैसे खांसी, बुखार जुखाम आदि को हलके में लेकर अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 जनवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विभिन्न संपर्क सड़क का करेंगे भूमि पूजन एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 और 13 जनवरी को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 10 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को प्रदान की दो बलैरो कैंपर

कुल्लू  : उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को आजआईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू को दो ब्लैरो कैंपर गाड़ियां भेँट की हैं। इससे कुल्लू जिले के लोगों को आपदा के समय अधिक सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल और रोहित ठाकुर ने आई.टी.आई सायरी का किया निरीक्षण

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल तथा प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!