संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : खेलकूद व शिक्षा के समन्वय से ही होता है सर्वांगीण विकास : मुकेश अग्निहोत्री

by
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मार्च : संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में आज(सोमवार) को 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। समारोह के दौरान महाविद्यालय के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है, जो विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
*शिक्षा के क्षेत्र में हरोली छू रहा नई ऊंचाइयां*
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज की शुरुआत संत बाबा डांगू वाले द्वारा की गई थी और बाद में सरकार ने इसका संचालन अपने हाथ में लेकर इसे एक राजकीय महाविद्यालय के रूप में विकसित किया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरोली हल्के की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े, इस उद्देश्य से खड्ड में कॉलेज खोला गया है और हरोली में भी नया महाविद्यालय भवन निर्माणाधीन है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
**2027 तक हरोली को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य **
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक हरोली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत बेहतर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरोली क्षेत्र में लगभग 35 पेट्रोल पंप और कई गैस एजेंसियां भी लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं।May be an image of text
*खेल सुविधाओं को मिल रहा बढ़ावा*
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीटन ग्राउंड को 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स लगाने की स्वीकृति दी गई है, जिससे अब वहां डे-नाइट मैच आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा नग्नोली मैदान में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जाएंगी, जबकि खड्ड फुटबॉल ग्राउंड में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं।
इसके साथ ही बीटन और हीरा में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2-2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी की पर्याप्त और निर्बाध सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर एक हज़ार करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।May be an image of one or more people, speaker, clarinet, flute, violin and dais
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हज़ार रुपये देने की घोषणा भी की।May be an image of one or more people, dais and text that says "Chief ChiefGuest Guest Guest Drinci Princi"
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. समीक्षा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।
**ये रहे उपस्थित **
इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, प्रिंसिपल डॉ समीक्षा, कॉलेज स्टाफ, बच्चों के अभिभावकगण सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी 8 को : मुकेश अग्निहोत्री

उन्ना। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम जयराम ठाकुर पर जवाबी पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का चेहरा हैं धरतीपुत्र होशियार सिंह, तीसरी बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद : जयराम ठाकुर

मित्रों और परिवार को फ़ायदा देने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता ने नकारा,  हमीरपुर और कांगड़ा में सबसे बड़ा खनन माफिया सीएम के कौन हैं, सब जानते हैं घोटाले और भ्रष्टाचार पर अपनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीपोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश : सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

बेसहारा पशुओं की समस्या पर चिंता व्यक्त की, कहा समन्वय से कार्य करें एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!