संदीप कदम शिमला का नया मंडल आयुक्त : 4 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी :

by

शिमला : हिमाचल सरकार ने 4 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ट्रांसफर ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव ने नई पोस्टिंग जॉइन करने को कहा गया है। सरकार ने एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी संदीप कदम को शिमला का नया मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार ने उन्हें बागवानी विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। बागवानी विभाग के निदेशक आरके परुथी को हिमुडा का सीईओ नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव राजेश्वर गोयल को हिमाचल उद्योग विकास निगम का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व की जयराम सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रॉसकान को सरकार ने विशेष सचिव राज्य कर एवं कराधान की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी है। इससे पहले उनके पास लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी है।
राज्य सरकार ने विवेक कुमार को एचआरटीसी का नया कार्यकारी निदेशक बनाया है। मौजूदा समय में वह कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर थे। अतिरिक्त निदेशक पर्यटन जगन ठाकुर को शहरी विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। शहरी विकास विभाग के संयुक्त निदेशक राखी सिंह को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम सोलन विवेक शर्मा को एसी टू डीसी सिरमौर ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह को संयुक्त निदेशक डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम काजा डॉ संजीव कुमार, जो अंडर ट्रांसफर चल रहे थे, हिमुडा में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन सुरजीत सिंह, जो अंडर ट्रांसफर थे, उन्हें सरकार ने एसडीएम पधर बनाया है।
3 अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
सरकार ने जिन 3 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, उसमें मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कवंल को हिमाचल कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। मिल्कफेड के एमडी भूपेंद्र कुमार को सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। इसी तरह एसी टू डीसी सोलन संजय कुमार को सोलन के एसडीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार हर मोर्चे पर विफल, अंतर्विरोधों में उलझी कांग्रेस”: जयराम ठाकुर

हरिपुरधार और अर्की हादसे ने खोली व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता की पोल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त युवक ने यात्री का दांत तोड़ा : नैहरनपुखर में एचआरटीसी की बस में हंगामा

नैहरनपुखर :  दिल्ली से जोगिंद्रनगर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत्त युवक ने बीच सफर में दो यात्रियों से मारपीट शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के दुःखद निधन होने पर उनके निवास स्थान पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरे और फिर कर में लगी आग : कार सवार दो लोग मय रहते कूद गए और उनकी बच गई

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में कारोबारी की कार पर लैंडस्लाइड के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार दो लोगों की...
Translate »
error: Content is protected !!