संपत्ति होगी जब्त : अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना कर दिया शुरू

by

एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे अंतरराज्यीय तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चिट्टा तस्करी के साथ उसके खिलाफ वित्तीय जांच भी शुरू कर दी है। इसके तहत नशे की तस्करी से अर्जित चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा। शाही महात्मा उर्फ शशि महात्मा उर्फ शशि नेगी गांव बिजौरी रंटाड़ी, रोहड़ू का रहने वाला है। वह कई सालों से शिमला जिला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। हाल ही में कोटखाई में पकड़ी 468 ग्राम चिट्टे की खेप के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े कई और सदस्यों की गिरफ्तारी भी होगी। ये लोग शाही महात्मा के इशारे पर जुब्बल, रोहडू़ और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा तस्करी का काम करते थे।

                               पुलिस इससे पूर्व भी इसी गिरोह से जुड़े एक अन्य मामले में भी आरोपी की करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। गौरतलब है कि पुलिस ने विगत दिनों एंटी नारकोटिक्स फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के मुद्दसीर अहम्मद निवासी कुपवाड़ा को गिरफ्तार किया था। उससे 468 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसकी बाजार में कीमत 18,00000 रुपये है। जांच में पता चला कि चिट्टा तस्करी के इस मामले में मुख्य सरगना शाही महात्मा है। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। पिछले साल रामपुर और आसपास के क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे संजय भुरिया गिरोह का भी पुलिस भंडाफोड़ कर चुकी है। इसमें पुलिस ने गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं नशे से अर्जित करीब 76 लाख रुपये की संपत्ति को भी जब्त किया गया था। अब पुलिस इसी तरह से शाही महात्मा पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

जम्मू-कश्मीर से सप्लाई ला रहे थे :  चिट्टे की यह खेप जम्मू-कश्मीर से रोहडू़ लाई जा रही थी लेकिन इससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया गया। अब पुलिस चिट्टा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की कोशिश में है और इससे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अनुराग सिंह ठाकुर ने किया स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ :अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का किया आह्वान

हमीरपुर 01 अक्तूबर । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष मतदान केंद्र का DC किरण भड़ाना ने किया निरीक्षण : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

एएम नाथ। लाहौल-स्पीति : पंचायत चुनाव-2026 के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित बीडीओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा : औद्योगिक क्षेत्र में टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण – हर्षवर्द्धन चौहान

नालागढ़ :  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कम्पनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

रोहित जस्वाल। । शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से भेंट की। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!