संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम, दरिया, नहर, खड्डों और नीचले इलाकों से दूर रहें ज़िला वासी: DC आशिका जैन

by

आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम नंबर 01882-220412 पर करें संपर्क

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम, दरिया, नहर, खड्डों और नीचले इलाकों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पानी के बढ़ते स्तर के कारण खतरे की संभावना बनी हुई है, इसलिए नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि वे इन स्थानों से दूर रहें और सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाली भारी बारिश के कारण ज़िले से गुजरने वाले दरिया, चोअ और खड्डों में काफी पानी आ जाता है। उन्होंने कहा कि जिला वासी बहुत ज्यादा जरुरी होने पर ही हिमाचल प्रदेश जाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो कि सातों दिन, 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से बाढ़ संबंधित सभी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सकेगा और ज़रूरतमंद लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी। जिला स्तर पर बनाए गए इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी कि ज़िले के सभी एसडीएम्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करें और स्थिति का जायज़ा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन तत्काल सहायता के लिए तत्पर है।

जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रभावित होने वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है और वहां राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। आशिका जैन ने कहा कि बारिश के पानी के कारण प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, चिकित्सा सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला वासियों से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी...
article-image
पंजाब

7 अगस्त की महा रैली की तैयारियों को लेकर पुराने स्केल, पुरानी पेंशन एवं भत्ते बहाली मोर्चा की बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 4 अगस्त : पुराने स्केल, पुरानी पेंशन एवं भत्ते बहाली मोर्चा की ओर से पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच की संयुक्त समन्वय समिति द्वारा 7 अगस्त को आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!