संयुक्त किसान मोर्चे के साथ वादा खिलाफी को लेकर जताया रोष

by

इलाका बीत के गांव भवानीपुर मजारी में बैठक आयोजित
गढ़शंकर : तहसील गढ़संकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव भवानीपुर मजारी के नगर निवासियों तथा नौजवानों की विशेष बैठक सरदारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन के प्रांतीय नेता कामरेड रामजी दास चौहान तथा मुलाजिम नेता बलवीर सिंह बैंस ने केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त किसान मोर्चे के साथ की वादा खिलाफी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के बार्डरों पर समूचे देश के किसानों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा संगठन की अगुवाई में 13 महीने लड़े गए संघर्ष के बाद जो प्राप्तियां की गई थीं, अब मोदी सरकार उनसे पीछे हट रही हैं। एमएसपी के बारे में कमेटी बनाना, बिजली बिल को रद्द करने, झूठे केस खारिज करने तथा लखीमपुर खीरी की घटना के आरोपियों को सख्त सजाएं देने के अपने किए वादे के विपरीत कार्य करके जहां देश के लोगों के साथ द्रोह किया जा रहा है, वहीं अग्निपथ स्कूम के अधीन अग्निवीर भर्ती करने की योजना ला कर किसानों, मजदूरों तथा बेरोजगार नौजवानों के जख्मों पर नमक छिडक़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 7 अगस्त से 13 अगस्त तक जय जवान जय किसान के नारे के तहत मार्च निकाले जा रहे हैं। शहीद भगत सिंह के बारे में गलत बयानबाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा तथा छात्र संगठन द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए लड़े जा रहे संघर्ष से एकजुटता प्रकट की गई।
बैठक में मोडलेस साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के विरोध में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा किए जा रहे संघर्ष को हर तरह से सहयोग दें तथा आर्थिक मदद करने का फैसला भी किया गया।
इस मौके पर जत्थेदार गुरबख्श सिंह, महेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, बलवीर बैंस, नरेश कुमार तथा ट्रेड यूनियन के प्रांतीय नेता कामरेड रामजी दास चौहान व सरदारा सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 फ़रवरी तक दवाइयों पर जिन्दा नहीं रह सकते डल्लेवाल : डा.सवाईमान सिंह

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत का आज 55वां दिन है। बीती रात केंद्र के साथ मीटिंग का समय तय होने के बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेना शुरू कर दिया। लेकिन...
article-image
पंजाब

डॉ अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में क्रांतिकारी समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 अप्रैल: विश्व के उच्च कोटि के विद्वान व भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी के 133वें जन्म दिवस को समर्पित डॉ. बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉ. अंबेडकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

विधायक जनक राज ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क किया, स्थानीय लोगों को मदद का श्रेय दिया एएम नाथ। चम्बा  : भूस्खलन, बादल फटने और सड़कों के बह जाने से मणिमहेश यात्रा अस्त-व्यस्त हो...
Translate »
error: Content is protected !!