संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

by
एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक संजय अवस्थी, दीप राज और विनोद सुल्तानपुरी को मनोनीत किया है। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्ज (एनसीएसएल) और नेशनल लेजिस्लेचर्ज कॉन्फ्रंेस भारत (एनएलसी भारत) द्वारा किया जा रहा है।
इस वैश्विक सम्मेलन के माध्यम से विश्वभर के विधायकों, नीति-निर्माताओं और संसदीय विशेषज्ञों को एक मंच पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से सुशासन, नीति-निर्माण, नवाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श के अलावा विभिन्न विषयों को जानने व समझने  में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरवशाली अवसर है जो राज्य की विधायी दक्षता और सक्रिय भागीदारी को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल जाते समय संजय सिंह पत्नी से क्या कह गए खास बात …

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने कहा कि छापेमारी में उनके घर से कुछ नहीं मिला है। सिर्फ ऊपर से आये दबाव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास प्रदेश का ध्येय: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र ICU में भर्ती, अस्‍पताल में इलाज के बीच बेटियों को भी अमेरिका से बुलावा: र‍िपोर्ट

बालीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हालत एक बार फिर से बिगड़ी है। इस बार उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक्टर को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए शुरू हो गया आवेदन : अधिकतम उम्र की नहीं है सीमा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2024 के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. टीचर बनने के इच्छुक लोग इसके लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!