संविधान दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का किया आह्वान

by

एएम नाथ। चम्बा :
संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेकश, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा सहायक आयुक्त पी.पी.सिंह, सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण

चंबा की कला व संस्कृति को देश और दुनिया में पहुंचाने में मददगार साबित होगा यह भवन : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में 23 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 14 दिसंबर – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत खटनोल के गांव पंजयाली में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव के समापन अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आठवी कक्षा तक के सभी निजी विद्यालय 30 अप्रैल से पूर्व भेजें अपने मान्यता आवेदन : उप निदेशक

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 जनवरी: उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारम्भिक ने जानकारी दी कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तथा निशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 में निहित प्रावधानों के अनुसार पहली से आठवी...
Translate »
error: Content is protected !!