संसद में भी केजरीवाल तभी दिल्‍ली होगी और खुशहाल’ स्‍लोगन के साथ आप ने शुरू किया चुनाव प्रचार

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार 8 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान युद्ध स्‍तर पर शुरू कर दिया है। “संसद में भी केजरीवाल तभी दिल्‍ली होगी और खुशहाल” नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने अपना चुनाव अ‍भियान शुरू किया।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो आप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं,उन्‍होंने पंजाब मुख्‍ममंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेताओं के संग दिल्‍ली से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की।

छह राज्‍यों में लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी ने लोकसभा कैंपेन लॉन्च करते हुए ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ का नारा दिया है।  दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने अपील की कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सज़ा दें।हम आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले हैं।

केजरीवाल ने दिल्‍ली के लोगों से आर्शीवाद मांगते हुए स्‍वयं को दिल्‍ली के हर परिवार का बेटा बताया। उन्‍होंने कहा मैं दिल्‍ली के लिए अकेला लड़ रहा हूं। उन्‍होंने कहा अगर संसद में दिल्‍ली से सात सांसद होंगे तो वे भी दिल्‍ली के लिए लड़ेगे।  केजरीवाल ने कहा मुझे दिल्‍ली और दिल्‍ली को मेरी जरूरत है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कह हमने दिल्‍ली वालों को मुफ्त बिजली दी और दिल्‍ली में बीते 9 सालों में 30 फ्लाईओवर बनाए।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और राज्‍यपाल पर हमला बोलते हुए कहा दिल्‍ली में योजनाएं बंद करवाई जा रही हैं। आप सरकार द्वारा लगवाए गए मोहल्‍ला क्‍लीनिक को तोड़ा जा रहा है। इन्‍होंने योगा योजना बंद करवा दी। केजरीवाल ने दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल पर फरिश्‍ते स्‍कीम बंदर करवाने का आरोप लगाते हुए कहा ना तो ये लोग कुछ करेंगे और ना ही हमें करने देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जहाँ अहंकार नहीं होता, वहाँ विनम्रता स्वतः आ जाती : साध्वी अंजलि भारती

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,   जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अंजलि भारती जी ने अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि की शिरकत*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत *जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी –...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 राज्यों के लोगों की शिकायत : करोड़ों की साइबर ठगी …3 आरोपी गिरफ्तार,

  एएम नाथ/ रोहित जसवाल । नालागढ़ : करोड़ों की साइबर ठगी में नालागढ़ से तीन आरोपियों को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।  नालागढ में आरोपियों ने  21 बैंक खाते खोल रखे थे...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की नवनीत रंधाबा अमेरिका के कैलीर्फोनियां में विभिन्न तरह के उत्पीडऩ का शिकार महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो के उत्थान के लिए निभा रही अहम भूमिका

समाज सेवा के चलते युनाईटेड स्टेट काग्रेस दुारा 2019 बोमेन आफ दा येयर से अवार्ड से की जा चुकी सम्मानित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई तरह के चला रही प्रोग्राम तो बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!