सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म किया जारीजारी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बल बल सेवा सोसायटी द्वारा सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म जारी किया गया। इस प्रतियोगिता के भरे हुए फॉर्म 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे और 10 अगस्त को ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू होगी। विभिन्न गतिविधियों से होते हुए इसका फाइनल राउंड 19 अक्टूबर को होगा। आज इस प्रतियोगिता का गूगल फॉर्म भी जारी किया गया। इस अवसर पर परमजीत सचदेवा ने कहा कि यह बहुत सराहनीय प्रयास है और मुझे खुशी है कि इस बार भी प्रतियोगिता के साथ सचदेवा स्टॉक्स जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। सोसायटी अध्यक्ष हरकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 से 15 साल और 16 से 30 साल वर्ग की दो श्रेणियां होंगी। 12 से 15 साल के वर्ग के लिए पहला इनाम रु11,000, दूसरा इनाम रु5,100 और तीसरा इनाम रु3,100 होगा। इसी तरह 16 से 30 साल के वर्ग के लिए पहला इनाम रु 21,000, दूसरा इनाम रु11,000 और तीसरा इनाम रु 5,100 का होगा। इसके साथ ही ट्राफियां भी दी जाएंगी। कोई भी व्यक्ति अपना हुनर और कौशल दिखाते हुए इन पुरस्कारों का हकदार बन सकता है। अधिक जानकारी के लिए 7277620001, 9530527559 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

होशियारपुर में आज 118 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र, जिले में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए कुल 829 नामांकन पत्र हुए दाखिल

नामांकन के अंतिम दिन 291 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र होशियारपुर, 03 फरवरी: जिले में 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनावों के मद्देनजर आज नामांकन पत्र...
पंजाब

वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार ड्रग मनी सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गांव देनोवाल खुर्द के निकट से वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार नकदी सहित ग्रिफतार कर लिया। पुलिस चौकी समुंदड़ा की प्रभारी परमिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी देनोवाल खुर्द के...
article-image
पंजाब

रात भर खुली कोर्ट… कंचनप्रीत कौर को सुबह चार बजे रिहाई का आदेश

तरनतारन उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार रहीं सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को रविवार सुबह करीब 4 बजे अदालत ने रिहा कर दिया। यह फैसला शनिवार देर रात से शुरू हुई...
article-image
पंजाब , समाचार

शिरोमणि अकाली दल का पूरा संगठन भंग : 15 घंटे में ट्वीट को मात्र 24 ने लाइक और 6 ने किया रिट्वीट

चंडीगढ़ ।सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल का पूरा संगठन भंग कर दिया है। अकाली दल की सभी ईकाईयां, कोर कमेटी, ऑफिस पदाधिकारियों के साथ सभी विंग भी भंग किए गए हैं। यह फैसला...
Translate »
error: Content is protected !!