सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र किया गया, झगड़े की जड़ गहलोत नहीं, राहुल : आचार्य प्रमोद कृष्णम

by

गाजियाबाद, 8 जून । आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह की वजह राहुल गांधी को बताया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है। एक न्यूज एजेंसी  से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र किया गया है।

झगड़े की जड़ अशोक गहलोत नहीं, बल्कि झगड़े की जड़ दिल्ली में है। राहुल गांधी झगड़े की बुनियाद में हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमरिंदर सिंह की बेइज्जती नवजोत सिंह सिद्धू से कराई गई और नवजोत सिंह सिद्धू की बेइज्जती चन्नी से कराई गई। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ये पानी में आग लगाकर दूर खड़े हो जाते हैं। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाना था, इसीलिए अशोक गहलोत को मोहरा बनाया गया। अशोक गहलोत सत्ता के लालची व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि ये बात पक्की है कि धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे, लेकिन पुत्र मोह में धृतराष्ट्र मानसिक तौर से भी अंधे हो गए थे। वैसे ही सत्ता के सिंहासन के स्वार्थ में अशोक गहलोत भी अंधे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती थी। वे अभी भी नहीं चाह रहे हैं, सवाल यह है कि जब सिद्दारमैया को हटाया जा सकता है, अमरिंदर सिंह को हटाया जा सकता है तो अशोक गहलोत को क्यों नहीं हटाया गया? अगर अशोक गहलोत ने कांग्रेस हाईकमान की बात का उल्लंघन किया तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? सचिन पायलट बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए हैं।

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे लगता है कि सचिन पायलट को राजस्थान की कमान नहीं सौंपी जाएगी, क्योंकि अगर सचिन पायलट को कमान सौंपी जाती है तो उनमें लोग संभावनाएं देख रहे हैं। जिस नेता में संभावनाएं होती हैं, उनको राहुल गांधी कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं। उनकी चौकड़ी जब तक है तब तक कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे करके सब जगह से कांग्रेस पार्टी खत्म होती जा रही है। झगड़े की जड़ अशोक गहलोत नहीं राहुल गांधी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैली ,जुलूस ,रोड शो तथा लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति : तोरुल एस रवीश

कुल्लू :     उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर एक बैठक की । उन्होंने ने कहा कि भारत...
article-image
पंजाब

स्पोर्ट्स सैमीनार में 7 अकादमियों ने लिया भाग : राजीव वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स जोन में गगनदीप कौर (सचिव इंवेट मैनजमेंट कमेटी,युवा खेल भलाई बोर्ड ) की अगवाई में किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला की 3306 जरूरतमंद महिलाओं को मिला संबल : असहाय मातृ संबल योजना के तहत एक करोड़ 45 लाख की मिली मदद — डीसी डा. निपुण जिंदल

योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए उठाएं कदम: डीसी धर्मशाला, 25 सितंबर। मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी करता कर काबू कर पुलिस हवाले किया, मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 24 अप्रैल: गांव देनोवाल खुर्द में एक घर में चोरी करते चोर को चोरी के पैसों सहित काबू कर पुलिस हवाले किया है। जतिंदर उर्फ ज्योति पुत्र कपिल दास निवासी देनोवाल खुर्द ने...
Translate »
error: Content is protected !!