सजा का ऐलान 27 जनवरी को – शिमला के पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी समेत 8 पुलिसकर्मी दोषी करार

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े नेपाली युवक सूरज की लॉकअप में मौत के मामले में चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट ने शिमला के पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को हत्या का दोषी करार दिया है।
फैसले के बाद अदालत ने सभी दोषियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया. अदालत 27 जनवरी को सजा सुनाएगी.

मामला 2017 का है. शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है. 4 जुलाई 2017 को छात्रा स्कूल से घर लौटते समय लापता हो गई थी. दो दिन बाद 6 जुलाई को तांदी के जंगल में उसका निर्वस्त्र शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई. घटना के बाद हिमाचल पुलिस ने तत्कालीन आईजी जहूर हैदर जैदी की अगुआई में एक एसआईटी का गठन किया. टीम ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया जिसमें नेपाली मूल का युवक सूरज भी शामिल था. 18 जुलाई 2017 को कोटखाई थाने में सूरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

सूरज की मौत के बाद हिमाचल प्रदेश में भारी जनाक्रोश देखने को मिला. पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की सीबीआई को सौंपी गई. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सूरज की मौत पुलिस द्वारा हिरासत में किए गए टॉर्चर के कारण हुई थी. इस मामले को लेकर चंडीगढ़ की सीबीआई विशेष अदालत में सुनवाई चली. अदालत ने अंतिम बहस सुनने के बाद पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया.

आरोपियों में शामिल हैं वरिष्ठ अधिकारी
जहूर हैदर जैदी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह उस एसआईटी के प्रमुख थे, जिसे कोटखाई गुड़िया कांड की जांच का जिम्मा सौंपा गया था. सीबीआई ने अगस्त 2017 में उन्हें सूरज की मौत के मामले में गिरफ्तार किया. जैदी 582 दिनों तक शिमला के कंडा जेल में रहे। अप्रैल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी. जमानत के बाद भी उनके खिलाफ ट्रायल जारी रहा. जनवरी 2020 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया. तीन साल के निलंबन के बाद जनवरी 2023 में कांग्रेस सरकार ने उनकी सेवाएं बहाल कर दीं. सितंबर 2023 में उन्हें पुलिस विभाग में तैनाती दी गई थी. अदालत के फैसले के बाद दोषियों के लिए सजा का ऐलान 27 जनवरी को होगा. सूरज की मौत के लिए दोषी ठहराए गए पुलिसकर्मियों में से कई उच्च पदों पर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे साथ भाजपा के 2 MLA भी होंगे कांग्रेस में शामिल – कहा पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने

 जींद :   पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ जल्द कांग्रेस में एंट्री करेंगे। उलेखनीय है कि भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला बड़ा घोटाला : दीपक लठ

ऊना : जिला मुख्यालय ऊना के मिनी सचिवालय में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और हिमाचल...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हल्के में 3 जून को करेंगे विशाल रैली : रोष रैली में गढ़शंकर से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे

गढ़शंकर : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन गढ़शंकर की मीटिंग शाम सुंदर कपूर की प्रधानगी में बुलाई गई, इस मीटिंग में विशेष रूप से फेडरेशन के नेता मखन सिंह वाहिदपुरी व जत्थेदार अमरीक सिंह ने...
article-image
पंजाब

महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार क़र हत्या करने के विरोध में जनवादी स्त्री सभा ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार क़र हत्या करने के खिलाफ जनवादी स्त्री सभा द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला...
Translate »
error: Content is protected !!