सट्टा लगाते एक गिरफ्तार : 30360 रुपए बरामद

by

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई रछपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ नंगल चौक पर संदिग्धों की चेकिंग करते हुए मौजूद थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव भज्जला निवासी मोहन लाल पुत्र राम लाल आनंदपुर चौक बाजार में अवैध सट्टे का कारोबार कर रहा है। इस सूचना पर एएसआई जसपाल सिंह और एएसआई गुरदीप सिंह ने सिविल ड्रेस में उक्त आरोपी से 50 रुपये की पर्ची ली और पीछे खड़े पुलिस मुलाजिमों को देखकर आरोपी एक दुकान में घुस गया। जब आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो उससे 30360 रुपए बरामद किये गए। सट्टेबाजी के आरोप में उसके खिलाफ गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में धारा 13 ए, 3-67 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर्दश सौशल वैल्फेयर सुसायिटी दुारा गांव हीऊं में करवाए जा रहे धीआं का समागम में 31 बच्चियों को लोहड़ी डाली जाएगी

गढ़शंकर : आर्दश सौशल वैल्फेयर सुसायिटी की मीटिंग गांव हीऊं में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में हुई। जिसमें एक जनवरी को गांव हीऊं में धीआं की लोहड़ी के लिए...
article-image
पंजाब

जिला भाषा अधिकारी डा. जसवंत राय राग साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

होशियारपुर, 26 फरवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से भाषा विभाग पंजाब, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में बतौर खोज अधिकारी-कम  जिला भाषा अधिकारी सेवा निभा रहे डा. जसवंत राय को इंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर: गत दिनों पंजाब विश्वविद्याल द्वासा घोषित किए परिणाम में डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा और सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर पास हुईं। घोषित परिणाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां त्रोकड़ावाली ; पत्थर फाड़कर प्रकट हुई थी मां की दिव्य मूर्ति

हर वर्ष भाद्रपद कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को होता है भव्य जाग का आयोजन एएम नाथ । मंडी।  हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहाँ हर पर्वत, हर घाटी और हर क्षेत्र में कोई...
Translate »
error: Content is protected !!