सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की जिला प्रशासन को जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने दी हिदायत

by

लोगों को 9 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की
होशियारपुर, 13 जुलाई:
जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों के साथ बैठक की। जिला एवं सत्र न्यायधीश ने इस दौरान नालसा से संबंधित योजनाओं को सुचारु ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से दी जा रही नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की समीक्षा की व बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा रही है, जिसका जिला वासियों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने सहायक कमिश्नर(सामान्य) को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जारी होने वाला डिपेंडेंट सर्टिफिकेट प्रशासन की ओर जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि कंपनसेशन टू विक्टिम के अंतर्गत मृतक के आश्रितों को मिलने वाला दो लाख रुपए का मुआवजा समय पर मिल सके। उन्होंने पुलिस को पाक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज होने वाले मामलों की एफ.आई.आर अथारिटी को भेजने के निर्देश दिए ताकि पीड़ित को एक्ट के अंतर्गत मुआवजा दिलवाया जा सके।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बताया कि 9 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में रेवेन्यू बैंचेज भी बनेंगे, इस लिए संबंधित विभागों को अधिक से अधिक केस के अलावा बिजली, जल सप्लाई, नगर निगम व नगर परिषद, बैंक आदि अधिक से अधिक प्री लिटिगेटिव केस लाने की हिदायत दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हर तरह के दीवानी, लेबर, ट्रैफिक चालान व कम गंभीर फौजदारी केसों को आपसी व सहमति से निपटाने के लिए सुना जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 9 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाकर इसका लाभ उठाएं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है।
दिलबाग सिंह जौहल ने बताया कि 13 मई 2023 को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालतों में 9276 केसों की सुनवाई हुई व 6375 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और कुल 14,62,14,056 रुपए के अवार्ड पास किए गए।
इस दौरान सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से 1 अप्रैल से 30 जून 2023 तक 191 लोगों को लीगल एड, 120 लोगों को लीगल एडवाइज दी गई। इसके अलावा अथारिटी की ओर से 130 सैमीनार, मीडिएशन व कंसलीएशन सैंटर में 13 मामलों को हल व केंद्रीय जेल में कैंप कोर्ट के माध्यम से 14 केस ऑन द स्पॉट डिसाइड किए गए व दोषी रिहा किए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जसविंदर शीमार, सी.जे.एम. पुष्पा रानी, सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन एडवोकेट आर.पी. धीर, एस.पी (मुख्यालय) मंजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला अटार्नी वरिंदर कुमार, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, आज्ञापाल सिंह साहनी व किरणप्रीत कौर धामी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरबंस कौर ने हमेशा अनुशासन बनाने व पूरी इमानदारी से किया काम– सीडीपीओ

गढ़शंकर। बाल विकास प्रोजैक्ट अफसर द्वारा हरबंस कौर सुपरवाईजर को सेवामुक्ति पर एक समागम करवाया गया। समागम के दौरान सीडीपीओ पूर्ण पंकज शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की रेड : आयुष्मान भारत में गड़बड़ी के चलते कांग्रेस नेताओं के दो अस्पतालों पर कसा शिकंजा, आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं को लेकर जांच, चंडीगढ़ और पंजाब में भी छापेमारी

एएम नाथ। शिमला : ईडी ने हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब समेत 19 जगहों पर छापेमारी की। हिमाचल में 40 वाहनों में 150 अधिकारियों की टीम कांगड़ा और ऊना में अलग अलग जगह दस्तावेज खंगाल रही...
article-image
पंजाब

नंदनी ने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में 91.4%और रितिका ने 12वीं आर्ट्स में 94.8 अंक हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की छात्रा नंदिनी पुत्री राज कुमार निवासी पिपलीवाल ने नॉन मेडिकल में 91.4% अंक प्राप्त...
article-image
पंजाब

आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!