सड़क किनाने खड़े ट्रक से जा टकराई एचआरटीसी की बस : दो कारों को भी हुआ नुक्सान

by
एएम नाथ। डलहौज़ी :  शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एनएच-154A पर सुक्ड़ाईबाईं में एचआरटीसी की एक बस (HP-68-2805) तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
ट्रक से टक्कर के कारण ट्रक के आगे खड़ी दो कारों को भी इस घटना में नुक्सान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक निगम की ये बस पठानकोट से आ रही थी। इस दौरान बनीखेत में बस में तकनिकी खराबी आ गई जिस कारण  बस में मौजूद सवारियों को अन्य बस के माध्यम से गंतव्य की ओर भेज दिया गया। इसके बाद बस को मकेनिक सहित चालक और परिचालक चंबा की ओर ले जा रहे थे। जब सुक्ड़ाईबाईं में पहुंची तो बस की ब्रेक न लगने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर से ट्रक के आगे खड़ी दो कारों को भी नुक्सान पहुंचा।
गौर हो कि जिस स्थान पर ये हादसा हुआ वहां पर अक्सर लोग की आवाजाही लगी रहती है। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बरहाल आपसी राजीनामा होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मरीज की मौत के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलंबित : निजी अस्पताल में सर्जरी करने के बाद महिला की मौत का मामला

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने ऊना जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्जरी के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला की मौत के आरोपों के बाद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में पूजा अर्चना की : प्रदेश के लोगो की सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज माता के दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल

हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258 500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
Translate »
error: Content is protected !!