सड़क के बीच स्टेचू की तरह खड़ा रहा कथित नशे में व्यक्ति, वाहन चालक होते रहे परेशान : एसएचओ बोले- वीडियो देखकर करेंगे कार्रवाई

by

देनोवाल खुर्द में लोगों ने व्यक्ति को सड़क किनारे किया, वहां भी कुछ देर उसी अवस्था में खड़ा रहा

गढ़शंकर, 11 सितंबर। गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द में कथित तौर पर नशे की हालत में एक व्यक्ति सड़क के बीचोंबीच काफी देर तक स्टेचू की तरह खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में कागज था और वाहनों की आवाजाही के बीच भी वह अपनी जगह से नहीं हट रहा था। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामला नवांशहर-गढ़शंकर मार्ग पर थाना गढ़शंकर से करीब एक किलोमीटर दूर देनोवाल खुर्द के पास का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति को लोगों ने सड़क से हटाकर किनारे किया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी वह कुछ समय तक उसी तरह असामान्य अवस्था में खड़ा रहा।

हालांकि, उक्त व्यक्ति ने किस प्रकार का नशा किया था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसके नशे की हालत में होने की बात कही है।

वीडियो मिलने पर कार्रवाई करेंगे: एसएचओ

थाना गढ़शंकर के एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “वीडियो मेरे पास नहीं आई और न ही मैंने इसे देखा है। वीडियो देखने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”  स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नशे की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने और सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में घूमने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

फोटो कैप्शन: देनोवाल खुर्द में सड़क के बीचोंबीच स्टेचू की तरह खड़ा दिखाई दे रहा कथित व्यक्ति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रजिस्टर्ड निर्माण कामगार अपने नज़दीकी सेवा केन्द्रों में जाकर स्कीम का लाभ ले सकते, जो ख़ुद या उनके पारिवारिक मैंबर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे- डिप्टी कमिशनर

होशियारपुर: पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के मद्देनज़र रजिस्टर्ड निर्माण कामगार या उनके पारिवारिक मैंबर जो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, के लिए वित्तीय मदद की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत...
article-image
Uncategorized , पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की जेपी नड्डा से मुलाकात कर डीएपी उर्वरक की 15 नवंबर तक पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करने का किया आग्रह

 नई दिल्ली । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से राज्य को आवंटित डीएपी उर्वरक की 15 नवंबर तक पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी… बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, कर दी किसी ने लीक वीडियो

दतिया :  मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सिविल लाइन थाना में पदस्थ ASI संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवकों का दो महिलाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
article-image
पंजाब

सिद्धू ने कहा … कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो – आम आदमी पार्टी को चार राज्यों के चुनाव में आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले

चंडीगढ़ :  पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जहां गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी से...
Translate »
error: Content is protected !!