सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों कि प्रति जागरूक करने के लिए छोटी छोटी बुकलेट्स छाप घर घर करनी चाहिए वितरित : एडवोकेट जसबीर सिंह राय

by

गढ़शंकर ।  सड़को पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष योजना बनाने के इलावा  गाँवों ,शहर के मोहल्लों तथा स्कूलों कालेजों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाने चाहिए। यह शब्द शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब , गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसबीर सिंह राय ने  यह शब्द शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब , गढ़शंकर के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद मीटिंग के फैसले के वारे में  जानकारी देते हुए कहे ।

उन्हीनों कहा कि सरकार को ट्रैफिक नियमों के बारे में और उनके उलंघना करने पर की जाने वाली  क़ानूनी करवाई के बारे में तथा सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लोगों की मौतों के बारे में छोटी छोटी बुकलेट्स छाप घर घर तक वितरित करनी चाहिए।
उन्होनों कहा कि गढ़शंकर में करीब डेड दर्जन तो टिप्परों का लोग शिकार हो चुके है। इसके इलावा भी अक्सर दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जाने से घर बर्बाद हो रहे है।  गत वर्ष शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा लगाए जाने वाले ट्रेनिंग कैंप में आ रहे किशोर की श्री आनंदपुर साहिब रोड़ पर टिप्पर द्वारा टक्कर मरने से मौत हो गई थी। जिसके बाद हम लोगों ने ट्रैफिक नियमों प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर और गांवों में पेंफ्लेट वांटें थे। लेकिन ट्रैफिक नियमों प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है।  जिसके लिए पंजाब सरकार को लोगों को वेशकीमती जानें बचाने के लिए नियमों की लागू  करवाने के लिए कड़ाई से काम करने के साथ साथ जागरूकता अभियान बड़े स्तर पर शुरू करना चाहिए।
फोटो : शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब , गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसबीर सिंह राय।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के भौतिक और रासायनिक विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान इसरो की मुख्य उपलब्धियों और भारत के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विरासती मेला आयोजित

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के वूमेन सेल और कल्चरल कमेटी के संयुक्त प्रयासों से सावन महीने को समर्पित विरासती मेले का...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रीष्मा को फांसी, मामा को 3 साल की जेल – ग्रीष्मा की मां बरी : शेरोन राज हत्याकांड

तिरुवनंतपुरम: नेय्याट्टिंकारा अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने शेरोन राज हत्याकांड में ग्रीष्मा को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपी ग्रीष्मा और तीसरे आरोपी, उसके मामा निर्मला कुमारन नायर को दोषी पाया था। अदालत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ऊना/होशियारपुर,15 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेले का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च तक किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!