सड़क निर्माण पर 3.45 करोड़ रुपये व्यय होंगे, बनगढ़, जखेड़ा सहित पांच गांवों को मिलेगा लाभ : सत्ती

by

ऊना, 9 नवंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बनगढ़ नंगड़ां से गलौड़ चौक से जखेड़ा वाया मोरबड़ संपर्क, गांव बास के लिए संपर्क सड़क, विभौर सहिब पंजाब सीमा तक, भटोली शिव मंदिर से रायजादा मोहल्ला और रणौत मोहल्ला तक संपर्क मार्गों के लगभग 3.45 करोड़ रुपये से पूर्ण किए जाने वाले सुधारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। एक ओर जहां नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा सड़कों का सुधारीकरण भी जारी है। उन्होंने बताया कि मैहतपुर नगर परिषद और उसके साथ लगते गांवों में सड़क मार्गों के सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
सत्ती ने बताया कि ग्राम पंचायत मैहतपुर में लंगभग 25 लाख से मोहल्ला लॉ के लिए संपर्क सड़क निर्मित की गई है। भटोली में केहर सिंह के घर से हेमराज के घर, उपिन्द्र सिंह के घर से शेर बहादुर के घर तक के लिए संपर्क सड़क के लिए टैंडर प्रक्रिया जारी है जिन पर लगभग 4 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। मैहतपुर में लगभग 8.55 करोड़ रुपये से बनने वाले आइटीआई भवन, बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम और बसदेहड़ा में 4.34 करोड़ रुपये से सीएचसी भवन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि फतेहवाल में पौने तीन करोड़ रुपये व्यय करके तीन पुल बनाकर जनता को समर्पित किए गए हैं ताकि बरसात के दिनों में होने वाली असुविधा से स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र एकमात्र विधानसभा क्षेत्र है जहां के प्रत्येक मुख्यमार्ग को डबल कर दिया गया है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान इन सड़कों पर 35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वहीं लोगों की मांग पर विभिन्न संपर्क मार्गों व गलियों का भी निर्माण व सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का पूरे राष्ट्र को लाभ मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने का श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, भटोली की प्रधान हरपाल कौर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, पूर्व बीडीसी सुरिन्द्र सिंह, अधिवक्ता राजीव सहोड़, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार व एसडीओ अरविंद चौधरी, हेमंत सहोड़, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर पंजाब के मौजूदा हालातों पर की चर्चा 

 पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह होशियारपुर 15  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 श्रद्धालू घायल, सिवल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद घायलों की डाकटरों ने दी छृट्टी : खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलटी

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जीे के तपोस्थल खुरालगढ़ में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलट कर सडक़ की एक और खाई गिर गई। जिसमें करीव गयारह श्रद्धालू...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा पुर धारडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शहीद को किया याद

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी : शहीद धर्मेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के...
Translate »
error: Content is protected !!