सड़क पर होने लगी नोटों की बरसात : मची लूट, पुरुष जेब भरने लगे तो महिलाएं दुप्ट्टे में छिपाने लगी

by

जालंधर :  फिल्लौर कस्बे के पास नवांशहर रोड पर अचानक सड़क पर 500-500 रुपये के नोट उड़ते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इन नोटों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लोगों में नोट बटोरने की होड़ लग गई। कोई जेब में भरता दिखा, तो कोई दुपट्टे में। मानो सड़क पर पैसों की बरसात हो गई हो।

घटना मना साहिब क्षेत्र के पास की है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की जेब से चलते वाहन में से करीब 20,000 रुपये गिर गए, जिसका उसे पता तक नहीं चला। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने नोटों को सड़क पर बिखरते देखा, जिसके बाद कई राहगीर और स्थानीय लोग अचानक वहां जमा हो गए और पैसे लूटने लगे। एक फल विक्रेता ने बताया कि उसने खुद अपनी आंखों से नोट गिरते देखे। उसके अनुसार, एक पीली पगड़ी पहने व्यक्ति सबसे पहले नोट उठाने लगा। कुछ ही देर में एक महिला भी एक टेम्पो से उतरकर नोट समेटने लगी। दोनों ने मिलकर लगभग पूरे 20,000 रुपये उठा लिए और वहां से चले गए।

समाजसेवी ने कुछ पैसे इकठ्ठे किए
हालांकि इस अफरातफरी और लालच भरी भीड़ के बीच एक समाजसेवी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने आसपास के लोगों से बात कर कुछ पैसे इकट्ठे किए और कुल 4,500 रुपये वापस जमा किए। समाजसेवी ने कहा कि अगर पैसे गिराने वाला व्यक्ति उनसे संपर्क करता है, तो वे ईमानदारी से वह रकम उसे लौटा देंगे। यह पहल लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

वीडियो भी हो रहा वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में लोग सड़क से पैसे उठाते और भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने इस घटना को और भी चर्चित बना दिया है। जहां एक ओर यह दृश्य समाज की गिरती संवेदनशीलता को दिखाता है, वहीं दूसरी ओर एक ईमानदार नागरिक की भूमिका उम्मीद की किरण भी जगाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब: नगर निगम चुनाव में आप-कांग्रेस का दबदबा, जानें कहां किस पार्टी का होगा मेयर

पंजाब के पांच प्रमुख नगर निगमों के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं. इन नतीजों में आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली, जबकि भाजपा और अकाली दल को...
article-image
पंजाब

फिल्लौर में थार सवार गैंगस्टरों का तांडव : प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

फिल्लौर। कस्बे में शनिवार की शाम को थार में आए गैंगस्टरों ने गोलियां चलाकर प्रॉपर्टी कारोबारी को मारने की कोशिश की। हालांकि कारोबारी के साथियों की ओर से जवाबी फायर करने पर वे मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला : 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल

चंडीगढ़ : काग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को...
article-image
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 21 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित किया है । खन्ना ने भारतीय हॉकी टीम की...
Translate »
error: Content is protected !!