सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला में बोले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता : घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना

by

मंडी, 23 नवम्बर। लोक निर्माण विभाग मंडी के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 50 प्रतिशत हादसे तेज गति से वाहन चलाने के कारण होते हैं। इनमें गलत तरीके से ओवरटेक करना एक बड़ा कारण बनता है।
वे सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के जेल रोड़ स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। इस कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंताओं सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री चौहान ने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए विभिन्न सड़क चिन्हों पर ध्यान देने और सड़क सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।
सड़क सुधार व रखरखाव को लेकर निरीक्षण करते रहें अधिकारी
मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सड़कों के सुधार व रखरखाव का समय-समय पर निरीक्षण करते रहने को कहा है। श्री चौहान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में सड़कों की स्थिति भी एक बड़ा कारक होती है। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी सड़क सुधार व रखरखाव को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कानून व नियम बनाए गए हैं, जिसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा प्रशासन व पुलिस विभाग को शक्तियां प्रदान की गई हैं।
कार्यशाला में विभाग के विभिन्न वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों का उचित रखरखाव एवं ईंधन की बचत हेतु निर्धारित गति सीमा में गाड़ी को चलाने बारे, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद, नेक व्यक्ति बनने, नशा करके गाड़ी न चलाने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा के अंदर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा हेलमेट पहनने इत्यादि बारे में जागरूक किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड ऊना की 15,000 महिलाओं का होगा फ्री बीमा, प्रीमियम देगी सरकार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं होंगी शामिल ऊना :   जीवन है अनमोल अभियान के तहत विकास खण्ड ऊना की 15,000 महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व प्रधानमंत्री जीवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समुद्र तट, बोटिंग और पक्षी उद्यान से मिला नया अनुभव : चंबा के बच्चों ने दमन के ऐतिहासिक स्थलों का किया शैक्षणिक भ्रमण

सुख आश्रय योजना’ से संवर रहा निराश्रित बच्चों का भविष्य एएम नाथ। चंबा :  चंबा जिला के अंतर्गत विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 35 “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” इन दिनों दमन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विद्युत बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 50 फीसदी लंबित वेतन एरियर, आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित वेतन एरियर के भुगतान को लेकर अहम आदेश जारी किया है। बोर्ड की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की ललिता व प्रश्नोत्तरी में तृतीय वर्ष की दीक्षा रही अव्वल

सलूणी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!