सड़कों की हो सही मार्किंग, दुर्घटनाएं रोकने के लिए बोर्ड भी लगाएं : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिए निर्देश

by
सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज
हमीरपुर 13 जुलाई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात के नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए सभी मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सड़कों की सही मार्किंग सुनिश्चित करें। वाहन चालकों एवं राहगीरों के सही मार्गदर्शन और उन्हें अलर्ट करने के लिए उपयुक्त स्थानों पर बोर्ड भी लगाएं। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला में नेशनल हाईवे और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों से जुड़ने वाले ग्रामीण संपर्क मार्गों के जंक्शनों, क्रॉसिंग्स तथा अन्य चौक-चौराहों पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीड या गलत दिशा में ड्राइविंग ही होता है। इसलिए, इन स्थानों पर उपयुक्त स्पीडब्रेकर्स एवं बैरीकेडिंग के साथ-साथ सड़क की सही मार्किंग भी होनी चाहिए तथा वाहन चालकों और राहगीरों के मार्गदर्शन एवं उन्हें अलर्ट करने के लिए चेतावनी बोर्ड या दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की तत्काल मदद करके उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वाले नेक व्यक्तियों को राहवीर योजना के तहत ‘गुड सेमेरिटन’ पुरस्कार दिया जाता है। सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ लाख रुपये तक के मुफ्त एवं कैशलैस इलाज की सुविधा का प्रावधान भी किया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। जिला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, एसी टू डीसी चिराग शर्मा, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव एवं पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति में मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, भूकंप, भूस्खलन, ग्लॉफ , फ्लैश फ्लड और वनाग्नि परिदृश्यों में परखी गई आपदा प्रबंधन क्षमता

एएम नाथ। लाहौल-स्पीति : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) लाहौल-स्पीति द्वारा सोमवार को जिले में व्यापक स्तर पर मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष डीडीएमए किरण भड़ाना के मार्गदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा इन्द्र सिंह को ऊना व राजेश ठाकुर को हमीरपुर किया जिलाध्यक्ष नियुक्त : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा ने नियुक्त किए जिलाध्यक्ष

रोहित भदसाली। शिमला, 22 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा ने सभी 12 जिलाें मेंअध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव पूर्ण चन्द ने शनिवार काे बताया कि बाल कृष्ण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को पानी पर अपना हक मिलना चाहिएः अढ़ाई वर्ष में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहींः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को पानी पर अपना हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी हिमाचल प्रदेश की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया वे पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

पठानिया ने मंढ़ौर नाग जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!