सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित 24वां महान कीर्तन दरबार करवाया आयोजित

by

सतगुरु रविदास महाराज, डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उद्देश्य – संधू, सिद्धू, बद्धण
अध्यक्ष जगदीश बद्धण को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  शिरोमणि श्री गुरु रविदास चैरिटेबल सभा पंजाब द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित 24वां महान कीर्तन दरबार गाँव सोंचा, मेहंगरोवाल रोड, होशियारपुर में अमिट यादों के साथ संपन्न हुआ। जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में चेयरमैन सुरिंदर संधू (रिटा. एक्स.ई.एन), जगदीश बद्धण अध्यक्ष, ठेकेदार भगवान दास सिद्धू महासचिव, ओम लाल संधू, सरबजीत सिंह विरदी, एडवोकेट कमलजीत सिंह सरोआ और प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में खुले, सुन्दर सजाए गए पंडालों में कीर्तन के दीवानों की शुरुआत हुई। रागी जत्थे बाबा गुलाब सिंह चमकौर साहिब, भाई घरजोत सिंह खालसा, संत निर्मल सिंह आबादान, भाई गुरप्रीत सिंह राड़ा साहिब वाले, संत सतनाम दास गज्जर महदूद, बाबा हरभजन सिंह खालसा चक सोतला, संत गुरमुख दास साहरी, ऋषि राज नवाँशहर, संत गुरमेल दास रहीमपुर, संत जसविंदर सिंह डांडियाँ, ओम प्रकाश राणा, मनजिंदर बसरा, अमरीक सिंह, हरिंदर सिंह, श्री गुरु रविदास जी सभा आदमवाल के शिक्षार्थी, विक्रांत सिंहपुरा आदि ने मधुर कीर्तन, कथा, गुरुमत विचारों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया।
इस मौके पर इंजी. सुरिंदर संधू, एक्.सई.एन जगदीश लाल बद्धण, ठेकेदार भगवान दास सिद्धू और प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने संतों-महापुरुषों, सामाजिक, राजनीतिक शख्सियतों को सिरोपा और सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विजय स्वैन यू.एस.ए. और उनके परिवार की ओर से इंजी. जगदीश बद्धण अध्यक्ष को समाज की बेहतरी के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों को देखते हुए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बाबा गुलाब सिंह चमकौर साहिब वाले, चेयरमैन सुरिंदर संधू, ठेकेदार भगवान दास सिद्धू महासचिव, ओम लाल संधू, सरबजीत सिंह विरदी, डॉ. एस के हीरा, डॉ. मनोहर लाल, संत महापुरुषों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों द्वारा किया गया।
कीर्तन दरबार की समाप्ति की अरदास के उपरांत श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए एक्स.ई.एन जगदीश लाल बद्धण ने कहा कि कीर्तन दरबार का मुख्य उद्देश्य सतगुरु रविदास महाराज जी की वाणी, क्रांतिकारी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना और बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस मौके पर शिरोमणि श्री गुरु रविदास चैरिटेबल सभा पंजाब के सदस्य इंजी. संतोख सिंह, एस.डी.ओ. अजीत सिंह, सरबजीत सिंह विरदी, बलविंदर सिंह आदमवाल, कश्मीरा सिंह, इंजी. हरभजन सिंह, डॉ. मनोहर लाल (रिटा. एस.एम.ओ.), कैप्टन ज्ञान चंद, जगदीप सिंह कंग, कैप्टन निरवैर सिंह, मैनेजर कुलविंदर राम, डॉ. जगतार सिंह, रामजी वसीका नवीस, डॉ. एस के हीरा, एडवोकेट कमलजीत सिंह, एडवोकेट सुनील कुमार, एडवोकेट बी आर बद्धण, एडवोकेट धर्मिंदर दादरा, एडवोकेट पलविंदर माना, एडवोकेट हनी आज़ाद, सेवामुक्त एस.ई. अशोक कुमार कलसी, हरी सिंह फगवाड़ा, मनजीत सिंह फगवाड़ा, रूप सिंह जौहल, कुलवीर सिंह यू.एस.ए., अवतार सिंह हीर, अमनदीप हीर ऑस्ट्रेलिया, अवतार सिंह नलौइयाँ, अजय विरदी प्रेमगढ़, लहंबर राम झम्मट, बलवीर सिंह प्रेमगढ़, सतनाम सिंह सुभाष नगर, प्रेम सिंह खानपुर थियाड़ा, इंजी. सोहन लाल, मास्टर संतोख सिंह भी उपस्थित थे। मंच सचिव की सेवा मोहन सिंह बसी मरूफ, राजिंदर सिंह हरगढ़ीया और प्रोफेसर लखविंदर सिंह ने निभाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, सरपंच महिंदर पाल सेंचा, भगत राम शरण, इंजी. अमित कुमार, सरवण कुमार, सूबेदार राजेश कुमार, राज कुमार, मैनेजर राम चंद, सुरजीत सिंह, सतपाल सिंह, लाली मान, वेद प्रकाश, रविंदर कुमार, विजय कुमार, कुलदीप कुमार, नरेश कुमार, राहुल बद्धण, संतोख सिंह, सुरजीत कुमार और समूह सदस्य पंचायत, भारी संख्या में इलाका निवासी तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का माहौल बिगाडऩे की साजिशें : डीजीपी वीके भंवरा ने मांगी केंद्र से नीम सैन्य बलों की 10 कंपनियां

चंडीगढ़ :  पंजाब में हाल ही में हुई घटनाओं करके प्रदेश में अमन कानून की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सरकार तथा पुलिस भी चिंतित हो गई है। पाकिस्तान द्वारा पंजाब का माहौल बिगाडऩे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में लिया भाग : गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक़-हक़ूक़ की लड़ाई : मुख्यमंत्री रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  ऊना, 5 फरवरी! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊना के कोटला कलां स्थित...
article-image
पंजाब

ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा झूठा : अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर मजीठिया ने उठाए सवाल

पंजाब। पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत से सवाल किया है कि सिद्धू मूसेवाला के कातिल गोल्डी बराड़ के मामले में उन्होंने झूठ क्यों बोला। गौरतलब है कि...
article-image
पंजाब

4000 रुपए रिश्वत लेते हुए ASI को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़    : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के जलालाबाद सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सरूप सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!