सतपाल सिंह सत्ती ने बहडाला स्कूल में वितरित की फ्री वर्दियां, पानी की बोतलें

by
कोरोना का टीका सुरक्षित, अपनी बारी आने पर जरूर लगवाएं वैक्सीनः सत्ती
ऊना (5 फरवरी)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज अटल वर्दी योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में 578 विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दियां वितरीत की। इस अवसर पर उन्होंने नौवीं कक्षा के छात्रों को स्टील की 750 मिलीलीटर की पानी की बोतल भी दी और मेरिट में आए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विद्यार्थियों को फ्री वर्दियां प्रदान करने की योजना भाजपा की पूर्व सरकार ने शुरू की थी, जिससे सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में काफी बढ़ौतरी हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है, साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल तक लाने को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं भी चला रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं। उन्हें स्कूल बैग भी दिए गए और अब प्रदेश सरकार पहली, तीसरी व नौवीं क्लास के छात्रों को स्टील की पानी की बोतल भी फ्री में प्रदान कर रही है।
सत्ती ने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यह पद उठाया है। इसी के मद्देनजर सरकार ने स्टील की बोतलें बांटने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम के दौरान छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना समाप्ती की ओर है। दुनिया में सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की भारत में शुरूआत हो चुकी है तथा पहले चरण के टीके लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने अपील की कि जब वैक्सीन लगने की बारी आए तो पीछे न हटें और टीका अवश्य लगा लें। देश में बने वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जब तक वैक्सीन नहीं लगती, तब तक सुरक्षा के उपाय अपनाते रहें। मास्क का प्रयोग करें, बार-बार हाथों को धोएं और उचित दूरी का ध्यान रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 40 पदों के लिए 08 जनवरी को साक्षात्कार

शिमला, 05 जनवरी – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 40 पद निकाले गए है, जिसके लिए साक्षात्कार 08...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दामुवाला दरबार में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज : विशाल भंडारा एवम जागरण

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बरोटीवाला हरिपुर मार्ग पर स्थित दामुवाला दरबार मे 21 फरवरी शनिवार को विशाल भंडारा एवम जागरण बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। दरबार के निवेदक ज्ञानी सुखदेव सिंह(बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 को रहेगी स्थानीय छुट्टी जिला हमीरपुर में

हमीरपुर 08 नवंबर। गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर 13 नवंबर को जिला हमीरपुर में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिलाधीश हमीरपुर की ओर से पहले ही आदेश जारी हो चुके हैं। Share     
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
Translate »
error: Content is protected !!