सतपाल सिंह सत्ती ने सराहा ऊना अस्पताल को 300 बेड बनाने का मुख्यमंत्री का निर्णय

by

सत्ती ने मंत्रिमंडल के फैसले के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार
ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बेड का बनाने के निर्णय की सराहना की है। सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल में न सिर्फ बेड की संख्या बढ़ाई है, बल्कि विभिन्न श्रेणियों में 76 नए पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में ऊना जिला में विकास कार्य तेज हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 26 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन पर लगभग 400 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अलावा नाबार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत लगभग 13 सड़कों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है, साथ ही 20 करोड़ रुपए की लागत से मदर एंड चाईल्ड अस्पताल का भवन और शिक्षण संस्थानों के भवन भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय के भवन निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मिनी सचिवालय का नया भवन 29 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया जाएगा जिसमें धरातल मंजिल पर पार्किंग की सुविधा भी होगी।
सत्ती ने कहा कि ऊना शहर को वर्षा जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने 22 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, जिसके तहत ऊना व आस-पास के पांच नालों को पक्का कर इनकी चैनलाइजेशन की जाएगी, ताकि इन नालों का पानी ऊना शहर में न आ सके तथा नालों के पानी को लालसिंगी खड्ड के साथ मिलाया जाएगा। इससे बारिश के दिनों में ऊना में लोगों को पेश आने वाली जल भराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक महिला को त्रैमासिक किश्त के रूप में एक साथ मिले 4500 रुपए : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में जिला चंबा की 1245 महिलाएं बनीं लाभार्थी

योजना के तहत जिला में कुल 56 लाख 2 हजार 500 रुपए जारी एएम नाथ। चम्बा  :   प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला चंबा में 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत : मुख्यमंत्री….मुख्यमंत्री ने ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन के पहले सत्र में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़तगढ़ स्कूल के कमरों की आधारशिला रखने के उपरांत बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सत्ती

ऊना – ऊना विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भवनों का सुधार, परिसर का सौंदर्यकरण, कमरों, चारदीवारी वाॅल, खेल मैदान इत्यादि ढंाचागत सुविधाओं के सृजन बल दिया जा रहा है। यह बात 6वें राज्य वित्तायोग...
Translate »
error: Content is protected !!