सत्ता में आने पर भाजपा खत्म करेगी किसानों व प्रॉपर्टी कारोबारियों की लूट का कानून : तीक्ष्ण सूद

by

बिना मांग या जरूरत के रिहाइशी मकसद के लिए किसानों की जमीनें हथिया कर आम आदमी पार्टी ने की धक्केशाही : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार के उस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण एवं जन विरोधी बता कर उसकी कड़ी निंदा की हैं , जिसमे करीब 165 शहरों में अर्वन स्टेट के नाम पर जबरदस्ती किसानों की भूमी का अधिग्रहण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा सबसे पहले लुधियाना में 24000 एकड़ से अधिक भूमी का अधिग्रहण रहाइशी मकसद के लिए किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके किसानो को बेघर तथा बेकार किया गया हैं। ऐसे ही जलांधर में हुआ हैं तथा होशियारपुर में 1100 एकड़ जमीन का अधिगहण करने का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका हैं। उससे होशियारपुरके खास तोर पर गांव पुरहीरा व शेरगढ़ के किसान बहुत परेशान हैं। उन को अपना भविष्य पूरी तरह अंधकार भय महसूस हो रहा हैं। अकाली भाजपा सरकार के समय जब ऐसी समस्या उठी थी तो किसानों को मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल से मिलाकर उसे खत्म करवाया गया था। अब स्थानीय विधायक श्री जिम्मा जी की जिम्मेदारी बनती हैं कि वह मुख्यमंत्री स. भगवंत मान से मिलकर होशियारपुर में होने वाले अधिग्रहण को खत्म करवाए वार्ना यहां के किसान उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगें श्री सूद ने कहा कि इस अधिग्रहण के पीछे दिल्ली की जनता द्वारा नकारे जा चुके। भ्रष्ट नेताओं की भ्रष्ट सोच हैं जो कि पंजाब को अपनी पार्टी के लिए खजाना ,मान कर पंजाब में लूट मचाने के लिए निकले हुए हैं। सरकार द्वारा की गई इस कारवाई से प्रॉपटी का कारोबार करने वाले लोगों को भी नुकसान हुआ हैं। सी.एल.यु तथा ई.डी की दरें कीमतें बढ़ने से सस्ता मकान बनाने के सपने पालने वालों के सपने भी चूर-चूर हो गए हैं । सबसे बड़ी बात यह हैं कि अधिग्रहण वाली भूमि में से कुछ लोगों को छूट दे कर आम आदमी पार्टी के नेता भारी भ्रष्टाचार के जरिए अपनी जेबे भी गर्म करेगें कुल मिलाकर इस जन विरोधी फैसले आप सरकार खत्म करे.श्री सूद के साथ भाजपा नेताओं सुखबीर सिंह, विनोद कमर, बलराम शर्मा व कपिल देव आदि ने कहा कि भाजपा की पंजाब में सरकार बनने पर इस अधिग्रहण को रद्द करके सभी वर्गों का पुनर्वास करवाया जाएगा तथा उन्हें राहत दिलाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल….बोले- युवाओं और पंजाब के मुद्दों पर करेंगे काम

चंडीगढ़ : पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

पति ने लिया बदला, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग- पत्नी की हत्या : वकील दोस्त भी मारा गया

फगवाड़ा :  कपूरथला के फगवाड़ा में डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। फगवाड़ा के एजीआई फ्लैट से 2 सप्ताह पहले महिला और उसके एडवोकेट दोस्त की किडनैपिंग व हत्या...
article-image
पंजाब

बेटियों से चलता है समाज, बेटियों के प्रति मानसिक सोच बदलने की जरुरतः डा. राज कुमार चब्बेवाल

सांसद ने गांव जियाण में बेटी बचाओ, बेची पढ़ाओ स्कीम के अंतर्गत नवजन्मी बच्चियों के जन्म दिवस समारोह में की शिरकत होशियारपुर, 18 सितंबरः   जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ होशियारपुर-2...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल.: संजीव अरोड़ा बने स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत से निकाय विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को सौंपा गया

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव लोकल बॉडीज विभाग को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!