सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल रही सभी खबरों और अटकलों को सीएम भगवंत मान ने किया खारिज

by

जालंधर  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों प्रदेश के विकास के साथ-साथ उपचुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल रहा है।  हालांकि, सीएम भगवंत मान ने इस तरह की सभी खबरों और अटकलों को खारिज कर दिया है। सीएम मान ने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी के अंदर शीर्ष नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं चल रहा है।

बता दें कि शनिवार को सीएम मान ने ऐलान किया कि वह जालंधर पश्चिम उपचुनाव में प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। इसके बाद से खबरे आनी शुरू हो गई कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव अभियान की कमान राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक देने का फैसला किया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में शामिल होंगे। इसी के साथ खबर आई कि पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक पिछले हफ्ते में 2 दिन तक शहर में रहे और उन्होंने आप के कई विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की।  इन्हीं खबरों के बीच सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक में सीएम मान ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। AAP हाईकमान या कार्यकर्ताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। यह सब सिर्फ अफवाहें हैं और पूरी तरह से फर्जी और निराधार हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वह घर-घर जाकर लोगों को पिछले दो सालों की AAP सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
article-image
पंजाब

118 ग्राम हेरोइन व 892 ग्राम नशीला पाउडर जिला होशियारपुर की पुलिस ने किया बरामद : जिला में नशे की तस्करी के छह मामले दर्ज, महिला सहित छह काबू

काबू की गई महिला हिमाचल के जिला कांगडा की रहने वाली नीरज शर्मा, होशियारपुर :  नशे की तस्करी के मामले में जिला पुलिस ने विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज कर महिला सहित छह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर NCB का बड़ा प्रहार : 20.10 करोड़ की 25 संपत्तियां फ्रीज

पंजाब समेत 7 राज्यों में फैला था नेटवर्क; मोहाली में औद्योगिक प्लाट, दुकानें और अपार्टमेंट शामिल, अब तक 17 गिरफ्तार चंडीगढ़। फार्मास्युटिकल दवाओं की अवैध सप्लाई और तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर नारकोटिक्स कंट्रोल...
Translate »
error: Content is protected !!